Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsTeenage Girl Sold for 10 Lakhs by Family Files Case After Police Inaction
मां-बहनों ने छात्रा को 10 लाख में बेच दिया

मां-बहनों ने छात्रा को 10 लाख में बेच दिया

संक्षेप:

Lucknow News - ठाकुरगंज में एक 19 वर्षीय छात्रा को उसकी मां और बहनों ने अनजान व्यक्ति को 10 लाख रुपये में बेच दिया। विरोध करने पर पीड़िता को बेरहमी से पीटा गया। इलाज के बाद घर लौटने पर फिर से देह व्यापार का दबाव बनाया गया। न्यायालय में शिकायत करने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया।

Oct 31, 2025 10:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

ठाकुरगंज इलाके में एक छात्रा को उसकी मां, बहनों ने अनजान व्यक्ति के हाथ 10 लाख रुपये में बेच दिया। आरोप है कि विरोध करने पर सबने मिलकर बेरहमी से पीटा। जख्मी छात्रा इलाज के बाद घर पहुंची तो उसे देह व्यापार में धकेलने की कोशिश की गई। पुलिस से शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़िता ने कोर्ट का सहारा लिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। ठाकुरगंज निवासी 19 साल की 11वीं की छात्रा का आरोप है कि उसकी मां और दो बहनें कहीं से भी पैसे लाने का दबाव बनाती थीं। मना करने पर मारपीट करती थीं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पीड़िता का आरोप है कि सभी देह व्यापार के लिए दबाव बनाती थीं। इसके बाद मां व दोनों बहनों ने एक अनजान व्यक्ति को बुलाकर उसके हवाले कर दिया और बताया कि 10 लाख में बेच दिया है। विरोध करने पर मां, दोनों बहनों और अज्ञात व्यक्ति ने बेरहमी से पिटाई की। इसकी वजह से वह बेहोश हो गई। होश आया तो उसने खुद को अस्पताल में भर्ती पाया। ठीक होकर घर लौटी तो उस पर फिर देह व्यापार का दबाव बनाया जाने लगा। पीड़िता के मुताबिक मां व बहनों के चाल-चलन के कारण पिता उनसे अलग रहते हैं। वह भी परेशान होकर अपने पिता के पास चली गई। जानकारी होने पर तीनों वहां भी पहुंच गई और बीमार पिता से भी मारपीट की। वहां से उसे जबरन खींच लाईं। पीड़िता का दावा है कि तंग आकर आठ फरवरी 25 को उसने मुख्यमंत्री, पुलिस महानिदेशक, पुलिस कमिश्नर लखनऊ और ठाकुरगंज पुलिस पंजीकृत डाक से शिकायत भेजी। कई महीने बीतने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश से ठाकुरगंज कोतवाली में छात्रा की मां, बहनों तथा एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया। ठाकुरगंज कोतवाली इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। परिवार का आपसी मामला है। विवेचना की जाएगी। उसी के आधार पर कार्रवाई होगी।