किशोरी को लेकर पंजाब से बिहार ले गया युवक गिरफ्तार
Lucknow News - बिहार के समस्तीपुर निवासी राजेश (21) ने 16 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा लिया। आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए पंजाब और बिहार में भाग-दौड़ की। तीन महीने बाद पुलिस ने किशोरी के साथ उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। किशोरी का बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराया जाएगा।

मोहनलालगंज। बिहार समस्तीपुर जितवारपुर निवासी युवक मोहनलालगंज के एक गांव में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले गया। पुलिस से बचने के लिए कभी पंजाब तो कभी बिहार भागता रहा। पुलिस ने लगभग तीन महीने बाद उसे किशोरी के साथ दबोच कर आरोपी को जेल भेज दिया। मोहनलालगंज के एक गांव में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी को बिहार के जितवारपुर, समस्तीपुर निवासी राजेश (21) गत सात जनवरी को बहला फुसला कर भगा ले गया। किशोरी की मां तहरीर पर पुलिस ने 17 जनवरी को आरेापी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल फोन को सर्विलांस पर लगाया तो पहले लोकशन पंजाब आई।
लगातार उसकी लोकेशन बदल रही थी। बीते 15 दिनों से उसकी लोकेशन बिहार ही बता रही थी। इसके बाद पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया। वहां आरोपी किशोरी से शादी करके रह रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इंस्पेक्टर ब्रजेश त्रिपाठी ने बताया कि किशोरी का बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराया जायेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


