ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊतीज महोत्सव : तीज क्वीन बनी पूजा, बेस्ट सास और बहू का ताज रंजना और नुपूर को

तीज महोत्सव : तीज क्वीन बनी पूजा, बेस्ट सास और बहू का ताज रंजना और नुपूर को

श्री श्याम मंदिर परिसर में मंगलवार रात आयोजित तीज महोत्सव में तीज क्वीन का खिताब पूजा अग्रवाल ने जीत लिया। बेस्ट सास बहू की जोड़ी रंजना मोदी व नूपुर मोदी और बेस्ट देवरानी जेठानी का एवार्ड शिखा सिंघल...

1/ 4
2/ 4
3/ 4
4/ 4
हिन्दुस्तान टीम,गोंडा। Wed, 15 Aug 2018 02:31 PM
ऐप पर पढ़ें

श्री श्याम मंदिर परिसर में मंगलवार रात आयोजित तीज महोत्सव में तीज क्वीन का खिताब पूजा अग्रवाल ने जीत लिया। बेस्ट सास बहू की जोड़ी रंजना मोदी व नूपुर मोदी और बेस्ट देवरानी जेठानी का एवार्ड शिखा सिंघल व शिखा अग्रवाल को मिला। श्री श्याम महिला मंडल की अध्यक्ष सरोज अग्रवाल ने बताया कि तीज पर्व के अवसर पर मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने मिलकर हरियाली तीज को धूमधाम से मनाया। 
इस मौके पर नृत्य प्रतियोगिता , सुविचार , मुंह से कलम के सहारे चूड़ी उठाकर कटोरे में डालने वाली दुर्गम प्रतियोगिता , अपने साथी के बारे में स्वयं की सोच लिखना , बिन्दी गेम , रैम्प पर कैटवाक का आयोजन किया गया। इसके बाद मां पार्वती की भांति सोलह शृंगार कर अपने स्वरूप को होनहार , सहनशील , अतिसुन्दर ,और सामाजिक व धार्मिक नारी स्वरूप का पर्याय दिखाने वाली गृहणी पूजा अग्रवाल को तमाम परीक्षाओं से गुजरने के बाद जजों ने तीज क्वीन का खिताब देकर सम्मान प्रदान किया। इसके साथ गृहस्थ आश्रम में एक दूसरे के सुखदुख बांटकर मॉ बेटी के साक्षात स्वरूप को दर्शाने वाली बेस्ट सास बहू मशहूर चिकित्सक ओ एस मोदी की पत्नी रंजना और पुत्रवधू नूपुर को चुनकर पुरुस्कृत किया गया। बंटवारे के कलयुग में देवरानी जेठानी के अविश्वसनीय प्रेम का संदेश देने वाली शिखा सिंघल और शिखा अग्रवाल को बेस्ट देवरानी जेठानी का अवार्ड दिया गया। मंत्री पूनम मित्तल ने अपनी बहू संग नृत्य कर महिलाओं को पारिवारिक अटूट प्रेम का संदेश दिया। संचालन बेनू मोदी ने किया। इस अवसर पर राधा भावसिन्ह्का , नीलम जैन , डा.ऊषा अग्रवाल , डा.रेनू अग्रवाल व महिलाएं के अलावा श्याम मंदिर ट्रस्ट के चांदमल मित्तल , सुरेश भावसिन्ह्का , रोटरी क्लब के आशीष भावसिन्ह्का, रहे ।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें