तकनीकी खराबी से उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट की सूझबूझ से टला खतरा
Lucknow News - लखनऊ में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर में शनिवार को तकनीकी खराबी आई। पायलट ने सूझबूझ से हेलीकॉप्टर को अमौसी एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा। सभी लोग सुरक्षित बाहर निकले। हल्के धुएं के कारण आपात लैंडिंग की गई। बाद में मौर्य ने दूसरे हेलीकॉप्टर से कौशाम्बी के लिए उड़ान भरी।
लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर में शनिवार को उड़ान के दौरान अचानक तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलीकॉप्टर को अमौसी स्थित एयरपोर्ट के वीआईपी हैंगर में सुरक्षित उतार लिया। हेलीकॉप्टर में सवार उप मुख्यमंत्री समेत सभी लोग सकुशल बाहर निकल आए। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, उप मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर सुबह करीब 11 बजे लामार्टीनियर हैलीपैड से कौशाम्बी के लिए रवाना हुआ था। उड़ान के दौरान जब हेलीकॉप्टर रायबरेली के ऊपर पहुंचा, तभी पायलट को किसी बड़ी तकनीकी गड़बड़ी का अहसास हुआ। इसके बाद उसने तुरंत लखनऊ एटीसी को सूचना दी और हेलीकॉप्टर को वापस अमौसी एयरपोर्ट की ओर मोड़ दिया।हेलीकॉप्टर
के एयरपोर्ट पहुंचने से पहले ही वीआईपी हैंगर पर नागरिक उड्डयन विभाग के अधिकारी और रेस्क्यू टीमें तैनात कर दी गई थीं। सुरक्षित लैंडिंग के बाद उप मुख्यमंत्री और अन्य लोग हेलीकॉप्टर से बाहर आ गए। सूत्रों के अनुसार, हेलीकॉप्टर के कॉकपिट में हल्का धुआं भी देखा गया था, जिसके चलते एहतियात के तौर पर आपात लैंडिंग कराई गई। इसके बाद करीब 12:30 बजे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य दूसरे हेलीकॉप्टर से कौशाम्बी के लिए रवाना हो गए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


