ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊछेड़खानी से मना किया तो पीट कर तोड़ दिए दांत

छेड़खानी से मना किया तो पीट कर तोड़ दिए दांत

किशोरी को छेड़खानी का विरोध करना महंगा पड़ गया। युवक ने उसे पीटा जिससे उसके दांत टूट गए। गांव के पास खेत के किनारे वह बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। शिकायत करने पहुंचे परिवारीजनों पर आरोपी के परिवार ने...

छेड़खानी से मना किया तो पीट कर तोड़ दिए दांत
हिन्दुस्तान संवाद,खरगूपुर (गोंडा)Mon, 15 Jan 2018 05:37 PM
ऐप पर पढ़ें

किशोरी को छेड़खानी का विरोध करना महंगा पड़ गया। युवक ने उसे पीटा जिससे उसके दांत टूट गए। गांव के पास खेत के किनारे वह बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। शिकायत करने पहुंचे परिवारीजनों पर आरोपी के परिवार ने ईंट पत्थर चलाए। परिजनों ने थाने में शिकायत की है। 
एसओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। गांव की किशोरी रविवार की शाम शौच के लिए निकली थी। गांव के ही एक युवक ने उसे रास्ते में पकड़ कर छेड़खानी का प्रयास किया। विरोध करने पर उसे पीटा, जिससे उसके दांत टूट गए। युवक उसे बेहोशी की हालत में छोड़ भाग निकला। देर शाम तक जब किशोरी घर नहीं पहुंची तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। पास के खेत में वह बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। लोगों ने उसका इलाज एक निजी क्लीनिक पर कराया। होश में आने पर उसने घटना की जानकारी दी। परिवार के लोग शिकायत लेकर आरोपी के घर पहुंचे तो लोगों ने उन पर ईंट पत्थर फेंके। हालांकि ईंट पत्थर से किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है। 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें