मुख्यमंत्री से मुलाकात नहीं कराने से टीईटी पास शिक्षामित्र मायूस

हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

लखनऊ में टीईटी पास शिक्षामित्रों ने 27 मई से 19 जून तक धरना दिया था। मुख्यमंत्री से वार्ता का आश्वासन देने के बावजूद एक महीने बाद भी मुलाकात नहीं हो पाई। शिक्षामित्रों की समायोजन और मानदेय जैसी मांगें...

मुख्यमंत्री से मुलाकात नहीं कराने से टीईटी पास शिक्षामित्र मायूस

लखनऊ। धरना स्थगित किये जाने के एक माह बाद भी मुख्यमंत्री से मुलाकात नहीं कराने से टीईटी पास शिक्षामित्र मायूस हैं। शिक्षक-शिक्षामित्र उत्थान समिति के प्रदेश अध्यक्ष गुड्डू सिंह का कहना है कि टीईटी पास शिक्षामित्रों ने समायोजन, सम्मानजनदक मानदेय समेत दूसरी मांगों को लेकर 27 मई से 19 जून तक ईका गार्डन में धरना दिया था। मुख्यमंत्री के ओएसडी एनकेएस चौहान ने 19 जून को मुख्यमंत्री से वार्ता का आश्वासन देकर धरना खत्म कराया था। शिक्षामित्रों ने 24 दिन चले धरने में मुख्यमंत्री से टीईटी पास शिक्षामित्रों को समायोजित करने, झाड़ू लगाकर साफ सफाई की,सुंदर कांड का पाठ किया,मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया और पोस्ट कार्ड लिखकर भेजे थे।

एक माह बाद न तो मुख्यमंत्री से मुलाकात करायी और न ही शिक्षामित्रों की लंबित समस्याओं का कोई निराकरण किया गया। इससे शिक्षामित्रों में निराशा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow Newsमुख्यमंत्री से मुलाकात नहीं कराने से टीईटी पास शिक्षामित्र मायूस