Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsTeachers Protest in Lucknow Demanding Solutions to Pending Issues
माध्यमिक शिक्षकों का धरना 19 को
Lucknow News - लखनऊ में, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट) 19 सितम्बर को शिक्षा भवन में शिक्षकों की लंबित समस्याओं के समाधान के लिए धरना प्रदर्शन करेंगे। संगठन ने मुख्यमंत्री को 15 सूत्रीय मांगों का...
Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊSat, 13 Sep 2025 05:47 PM

लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ( पांडेय गुट) के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर लखनऊ मण्डल के शिक्षकों के लंबित समस्याओं को लेकर शिक्षा भवन में 19 सितम्बर को धरना प्रदर्शन करेंगे। संगठन की ओर से मुख्यमंत्री को संबोधित 15 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन संयुक्त शिक्षा निदेशक को दिया जाएगा। मंडलीय अध्यक्ष विधान चन्द्र द्विवेदी ने लखनऊ मंडल के सभी शिक्षक और शिक्षिकाओं से धरने में शामिल होने की अपील की है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




