Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsTeachers Protest as 1534 Principals Assigned to Collect SIR Forms Amidst Ongoing Exams
शिक्षक जमा करवा रहे गणना प्रपत्र, पढ़ाई ठप

शिक्षक जमा करवा रहे गणना प्रपत्र, पढ़ाई ठप

संक्षेप:

Lucknow News - अब 1534 प्रधानाध्यापक एसआईआर फॉर्म एकत्रित करने में लगाए पहले से बीएलओ के अब 1534 प्रधानाध्यापक एसआईआर फॉर्म एकत्रित करने में लगाए पहले से बीएलओ के

Dec 02, 2025 06:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

अब 1534 प्रधानाध्यापक एसआईआर फॉर्म एकत्रित करने में लगाए पहले से बीएलओ के काम में लगे हैं तीन हजार शिक्षक -10 दिसंबर से प्राइमरी स्कूलों में अर्द्ध वार्षिक परीक्षाएं लखनऊ, कार्यालय संवाददाता प्राइमरी स्कूलों के करीब तीन हजार बीएलओ शिक्षक और शिक्षामित्र पहले से गणना प्रपत्र भरवाने में लगे हैं। अब बीएसए ने एसआईआर फार्म एकत्रित करने के लिये 1534 प्रधानाध्यापक और प्रभारी प्रधानाध्यापकों की ड्यूटी लगा दी। इससे अधिकांश स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने के लिये शिक्षक नहीं बचेंगे। जिन स्कूलों में शिक्षक बचे भी हैं वो विभागीय कामकाज करें कि बच्चों को पढ़ाएं। बच्चों की पढ़ाई ठप हो जाएगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बच्चों का पाठ्यक्रम पूरा नहीं हुआ है। 10 दिसम्बर से अर्धवार्षिक परीक्षाएं होनी हैं, इससे शिक्षकों में भारी आक्रोश है। नगर और ग्रामीण क्षेत्र के 1618 प्राइमरी स्कूलों में पौने दो लाख बच्चे पंजीकृत हैं। करीब पांच हजार शिक्षक और 1920 शिक्षामित्र हैं। इनमें करीब तीन हजार शिक्षक व शिक्षामित्र एक माह पहले से बीएलओ के काम में लगे हैं। करीब एक माह से स्कूलों में शिक्षकों के न जाने से बच्चों की पढ़ाई नहीं हो पा रही है। अब प्रधानाध्यापकों की ड़्यूटी लगाए जाने से पढ़ाई पर संकट और गहरा गया है। शिक्षकों का कहना है कि अधिकारियों की ओर से लगातार एसआईआर का काम पूरा करने का दबाव डाला जा रहा है। अकेले काकोरी के करीब 18 स्कूलों के प्रधानाध्यापक, सभी शिक्षक और शिक्षामित्र बीएलओ और पर्यवेक्षक के काम में लगाए जाने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इसी तरह मलिहाबाद, माल, बीकेटी, मोहनलालगंज व चिनहट समेत सभी इलाकों के अधिकांश स्कूलों का यही हाल है। प्रधानाध्यापकों की नोडल के रूप में लगायी ड्यूटी बीएसए ने 28 नवम्बर को जारी आदेश में प्राइमरी और अपर प्राइमरी स्कूल के 1534 प्रधानाध्यापक व प्रभारी प्रधानाध्यापक की नोडल के रूप में ड्यूटी लगायी है। यह स्कूल संचालन की अवधि में मतदाता द्वारा भरे गए एसआईआर फार्म को एकत्र करेंगे। पंजिका पर अंकन करते हुए सभी भरे फार्म सुपरवाइजर या बीएलओ को उसी दिन उपलब्ध कराएंगे।