Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsTeachers Observe Fast on Teacher s Day for Restoration of Old Pension Scheme
कल शिक्षक दिवस पर ओपीएस बहाली के लिए उपवास रखेंगे शिक्षक

कल शिक्षक दिवस पर ओपीएस बहाली के लिए उपवास रखेंगे शिक्षक

संक्षेप:

Lucknow News - लखनऊ में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों ने पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग को लेकर उपवास रखा। एनएमओपीएस के अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने कहा कि सरकार ने पुरानी पेंशन नहीं बहाल की है। शिक्षकों और कर्मचारियों...

Wed, 3 Sep 2025 07:18 PMNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

लखनऊ। वरिष्ठ संवाददाता सरकार ने पुरानी पेंशन बहाल न करके न्यू पेंशन स्कीम का झुनझुना थमाया है, इसलिए शिक्षक को शिक्षक दिवस पर उपवास रखना पड़ रहा है। उक्तें बातें नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम (एनएमओपीएस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने कहीं। उन्होंने कहा कि पांच सितंबर को शिक्षक दिवस के मौके पर पूरे देश के शिक्षक व कर्मचारी सरकार से पुरानी पेंशन की बहाली की मांग करेंगे और पुरानी पेंशन की बहाली के लिए उपवास रखेंगे। एनएमओपीएस के राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश महामंत्री डॉ. नीरजपति त्रिपाठी ने कहा कि सरकार हठधर्मिता छोड़ एनपीएस व यूपीएस को समाप्त करके पुरानी पेंशन बहाल करें।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उपवास के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरे देश में सभी से संवाद व बैठकों का सिलसिला लगातार जारी है। एनएमओपीएस के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ राजेश कुमार ने कहा कि देश का अर्द्धसैनिक बल का जवान हो या फिर सफाई कर्मचारी या फिर अधिकारी, सभी चाहते हैं कि सरकार जल्द से जल्द पुरानी पेंशन बहाल करें क्योंकि अब एनपीएस से रिटायर होने वाले कर्मचारियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।