
पटरी दुकानदार ने चाय विक्रेता का सिर फोड़ा
संक्षेप:
Lucknow News - कृष्णानगर क्षेत्र में अपोलो अस्पताल के पास चाय बेचने वाले पर एक अन्य दुकानदार ने हमला कर दिया। हमले में चाय बेचने वाले का सिर फट गया और उसकी पत्नी के साथ भी धक्का-मुक्की की गई। संजय जायसवाल ने इस घटना...
Sep 10, 2025 04:37 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
कृष्णानगर क्षेत्र में अपोलो अस्पताल के पास चाय बेचने वाले पर दूसरे दुकानदार ने हमला कर दिया। हमले में चाय बेचने वाले का सिर फट गया। उसकी पत्नी के साथ भी धक्का मुक्की की गई। आशियाना थाना क्षेत्र के एलडीए कॉलोनी के सेक्टर-एच निवासी संजय जायसवाल के मुताबिक वह अपोलो अस्पताल के निकट चाय का ठेला लगाता है। रविवार को पड़ोस में चाय की दुकान चलाने वाले करन ने उनसे गाली गलौज की। विरोध करने पर उसने हमला कर सिर फोड़ दिया। जब संजय की पत्नी बचाने पहुंची तो आरोपी करन उससे भी धक्का मुक्की कर भाग निकला। संजय की तहरीर पर कृष्णानगर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




