Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsTB Patients in Capital Face Setback as Nutrition Allowance Stalled
टीबी के 24 हजार मरीजों का पोषण भत्ता 6 माह से बंद

टीबी के 24 हजार मरीजों का पोषण भत्ता 6 माह से बंद

संक्षेप: Lucknow News - राजधानी में करीब 24 हजार टीबी मरीजों को पोषण भत्ता नहीं मिल रहा है। पिछले छह महीनों से उन्हें यह भत्ता नहीं मिला, जिससे उनकी स्थिति बिगड़ गई है। अधिकारियों का कहना है कि बजट न मिलने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। मरीज इलाज में रुचि नहीं दिखा रहे हैं क्योंकि पोषण की कमी हो रही है।

Wed, 19 Nov 2025 07:20 PMNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

राजधानी में टीबी के करीब 24 हजार मरीजों को बदइंतजामी का झटका लगा है। बीते छह माह से टीबी मरीजों को पोषण भत्ता नहीं मिला है। नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) से बजट न मिल पाने से हालात पैदा हुए हैं। पोर्टल में भी टीबी मरीजों का पोषण भत्ता फंस गया है। मरीज भत्ते के लिए भटक रहे हैं। उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। सरकारी अस्पताल व डॉट्स सेंटरों में टीबी मरीजों के मुफ्त जांच व इलाज का प्रावधान है। टीबी के खात्मे के लिए केंद्र सरकार की पहल पर मरीजों को पोषण भत्ता प्रदान किया जा रहा था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

हर महीने करीब एक हजार रुपये पोषण भत्ता दिए जा रहा है। मरीज को यह भत्ता छह माह तक प्रदान किया जाता है। गुजरे जून से मरीजों को पोषण भत्ता नहीं मिल पा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि एनएचएम से बजट नहीं मिल पा रहा है। इसकी वजह से मरीजों के बैंक खाते में पोषण भत्ता नहीं पहुंच रहा है। वहीं पोर्टल को भी दुरुस्त किया जा रहा है। इससे भी मरीजों की दिक्कत बढ़ गई है। गरीब मरीज अस्पताल व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के पास भटक रहे हैं। उनकी कहीं भी सुनवाई नहीं हो रही है। भत्ता न मिलने से काफी मरीज इलाज कराने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। मरीजों का कहना है कि दवाओं को पचाने के लिए अच्छा पोषण जरूरी है। भत्ता न मिलने से पौष्टिक भोजन जुटाने में अड़चन आ रही है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एके सिंघल का कहना है कि पोषण भत्ता मिलने में कुछ अड़चन आ रही है। जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा। मरीज को पूरा इलाज के लिए लगातार प्रेरित किया जा रहा है।