Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsTamil Nadu Defeats Mumbai by 6 Wickets in Vinoo Mankad Trophy Upset

तमिलनाडु ने मुंबई का जीत का रथ रोका

संक्षेप: Lucknow News - वीनू मांकड़ ट्रॉफी के तहत मुंबई की टीम ने लगातार तीन जीत के बाद तमिलनाडु से 6 विकेट से हार का सामना किया। मुंबई ने 131 रन बनाये, जिसमें आर्यन ने 51 रन बनाये। तमिलनाडु ने 27.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर...

Wed, 15 Oct 2025 07:56 PMNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on
तमिलनाडु ने मुंबई का जीत का रथ रोका

वीनू मांकड़ ट्रॉफी - जीत की हैट्रिक लगा चुके मुंबई को आज तमिलनाडु ने 6 विकेट से हराया - जम्मू एंड कश्मीर ने पुडुचेरी को 103 रनों के अंतर से दी शिकस्त - झारखंड ने उत्तराखंड को दो विकेट से दी मात - वीनू मांकड़ ट्रॉफी (अंडर-19 वनडे) के तहत एलीट ग्रुप सी के मुकाबले लखनऊ, संवाददाता। वीनू मांकड़ ट्रॉफी (अंडर-19 वनडे) के तहत एलीट ग्रुप सी के मुकाबले में जीत का चौका लगाने उतरी मुंबई के सपनों पर तमिलनाडु ने पानी फेर दिया। लगातार तीन मुकाबलों में जीत दर्ज करने वाली मुंबई को बुधवार को हार का सामना करना पड़ा।

तमिलनाडु ने मुंबई को छह विकेट से हराकर उसका विजय रथ रोक दिया। अन्य मुकाबलों में जम्मू एंड कश्मीर ने पुडुचेरी को 103 रनों के विशाल अंतर और झारखंड ने उत्तराखंड को दो विकेट से हराया। इकाना स्टेडियम पर खेले गए मैच में तमिलनाडु के मीडियम पेसर दीपेश डी की घातक गेंदबाजी के सामने मुंबई टीम ने जल्द ही घुटने टेक दिये। मुंबई टीम 46.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 131 रन बना सकी। मुंबई की ओर से आर्यन ही 51 रन का सफर तय कर सके। जवाब में तमिलनाडु ने 27.3 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। खुश ने 47 और विनीत ने 61 रन बनाये। स्पोर्ट्स गैलेक्सी क्रिकेट स्टेडियम पर खेले गए मैच में जम्मू एंड कश्मीर के 333 रनों के जवाब में पुडुचेरी की टीम 230 रनों के योग पर सिमट गई। जम्मू एंड कश्मीर की ओर से कमश शर्मा ने 59 और अर्जुन शर्मा ने 74 रनों की पारी खेली। पुडुचेरी की शुरुआत खराब रही। सृजन ने 64 रन बनाये लेकिन टीम की हार नहीं टाल सके। जम्मू एंड कश्मीर की ओर से एस तारिक ने चार विकेट चटकाये। इकाना बी स्टेडियम पर खेले गए मैच में अनमोल राज की शानदार गेंदबाजी की बदौलत झारखंड ने उत्तराखंड पर विकेट से जीत दर्ज की। उत्तराखंड ने 133 रन बनाये। जवाब में झारखंड ने आठ विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया और जीत दर्ज की। अनमोल राज और नितिन पाण्डेय ने 25-25 रनों की पारी खेली।