ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊभूजल के गिरते स्तर को रोकने के जरूरी उपाय करें: मुख्यमंत्री

भूजल के गिरते स्तर को रोकने के जरूरी उपाय करें: मुख्यमंत्री

- प्रत्येक गांव में एक तालाब जरूर से बनवाने के निर्देश

भूजल के गिरते स्तर को रोकने के जरूरी उपाय करें: मुख्यमंत्री
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊThu, 02 Aug 2018 10:19 PM
ऐप पर पढ़ें

- प्रत्येक गांव में एक तालाब जरूर से बनवाने के निर्देश

- ‘हर खेत को पानी, हर किसान की खुशहाली का संकल्प

प्रमुख संवाददाता- राज्य मुख्यालय

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भूजल के गिरते स्तर को रोकने के लिए जरूरी उपाय करने के निर्देश दिए हैं। ऐसा काम किया जाए जिससे भूजल की उपलब्धता बनी रहे और गुणवत्तापरक के साथ जलापूर्ति हो सके।

मुख्यमंत्री गुरुवार को शास्त्री भवन में भूजल के प्रबंधन एवं नियमन के प्रस्तुतिकरण पर कहा कि सभी सरकारी भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था अनिवार्य रूप से कराएं। प्रधानमंत्री आवास योजना में भी रेन वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था की जाए। शहरी क्षेत्रों में बन रहे मकानों के नक्शों को पास करते समय रेन वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था को जरूर देखा जाए। प्रत्येक गांव में एक तालाब व नदियों की डीसिल्टिंग कर तटवर्ती क्षेत्रों को विकसित करने पर जोर दिया जाएगा। इन क्षेत्रों में पौधारोपण पर भी जोर दिया जाएगा। पुराने तालाबों के जीर्णोद्धार एवं डीसिल्टिंग का कार्य किया जाए।

उन्होंने भूजल के प्रदूषण को रोकने की व्यवस्था की जाए। समय रहते भूजल के स्तर को बनाए रखने की व्यवस्था नहीं की गई तो भविष्य में बड़ा संकट खड़ा होगा। बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था और जनसंख्या को ध्यान में रखकर पानी की व्यवस्था की जाए। भूजल संसाधनों की सुरक्षा व संरक्षण जरूरी है। वर्षा जल एकत्र कर भूजल को रीचार्ज किया जाए। सतही व भूजल संसाधनों से की जाने वाली सिंचाई से भी आंशिक रूप से भूजल रीचार्ज होता है। तालाब, झील, चेकडैम व कच्ची नहरों से भी भूजल रीचार्ज होता है। भूजल प्रदूषण संबंधी सूचनाओं को एकत्र कर भूजल गुणवत्ता पर ध्यान दिया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प ‘हर खेत को पानी, हर किसान की खुशहाली है। इस योजना में तालाबों के निर्माण और जीर्णोद्धार का कार्य तेजी से कराया जाए। बैठक में लघु सिंचाई एवं मत्स्य मंत्री एसपी सिंह बघेल, प्रमुख सचिव वित्त संजीव कुमार मित्तल, प्रमुख सचिव लघु सिंचाई एवं भूगर्भ जल अनीता सिंह, सचिव मुख्यमंत्री मृत्युन्जय कुमार नारायण आदि थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें