ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊ...जब दूल्हे को आई मिर्गी, और बैरंग लौट गई बारात 

...जब दूल्हे को आई मिर्गी, और बैरंग लौट गई बारात 

तरबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार रात को आई बारात में विवाह की रस्म से पहले अचानक दूल्हे को मिर्गी का दौरा पड़ गया। इसे लेकर वर और वधू पक्ष के बीच खूब हंगामा हुआ। आखिरकार जब विवाद नहीं सुलझा...

...जब दूल्हे को आई मिर्गी, और बैरंग लौट गई बारात 
हिन्दुस्तान संवाद,दुर्जनपुर घाट (गोंडा)। Fri, 27 Apr 2018 07:32 PM
ऐप पर पढ़ें

तरबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार रात को आई बारात में विवाह की रस्म से पहले अचानक दूल्हे को मिर्गी का दौरा पड़ गया। इसे लेकर वर और वधू पक्ष के बीच खूब हंगामा हुआ। आखिरकार जब विवाद नहीं सुलझा तो बारात को बिना दुल्हन के बैरंग वापस लौटना पड़ा। 
इस घटना के बाद वधू पक्ष में सन्नाटा पसरा हुआ है। जानकारी के मुताबिक तरबगंज क्षेत्र के धौराहरा गांव में बाबू चौरसिया के यहां गुरुवार रात को परसपुर के बरिई पुरवा से बारात आई थी। जब तक रस्में होती तब तक रंगारंग कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान दूल्हे को मिर्गी का दौरा पड़ गया। इसे देखकर वधू पक्ष के लोग हतप्रभ रह गए। इसी को लेकर वर और कन्या पक्ष दोनों भड़क गए। जिस पर पुलिस पहुंची। बात नही बनीं तो थाना तरबगंज में पंचायत हुई। पंचायत में भी कोई बात नहीं बनी तो दूल्हे समेत बारात को बैरंग लौटना पड़ा। जिसको लेकर कन्या पक्ष के परिवार में मायूसी छाई हुई है। अब उनकी समझ में नहीं आ रहा है कि क्या करें क्या नहीं। विवाह के लिए की गई सारी तैयारियां धरी की धरी रह गई है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें