Lucknow News: नौ में स्वाइन फ्लू की पुष्टि, चार डिस्चार्ज

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

Lucknow News: स्वाइन फ्लू का प्रकोप लखनऊ में बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को नौ नए मामले सामने आए हैं, जिनमें से दो मरीज भर्ती हैं और सात होम आईसोलेशन में हैं। सभी मरीज खतरे से बाहर हैं। स्वास्थ्य विभाग ने जांच को मुफ्त करने और सावधानियों पर ध्यान देने की सलाह दी है।

Lucknow News: नौ में स्वाइन फ्लू की पुष्टि, चार डिस्चार्ज

Lucknow News: स्वाइन फ्लू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को नौ लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें से दो मरीजों को भर्ती किया गया। जबकि सात मरीज होम आईसोलेशन में हैं। राहत की बात यह है कि सभी मरीज खतरें से बाहर हैं। गुरुवार को चार भर्ती मरीजों के स्वस्थ होने के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। नए मरीज सामने आने के बाद लखनऊ में स्वाइन फ्लू के एक्टिव केसों की संख्या 43 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग और अस्पताल प्रशासन मरीजों की निगरानी कर रहे हैं। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि फ्लू जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। बुखार, खांसी, गले में खराश, शरीर में दर्द या सांस लेने में परेशानी होने पर समय से चिकित्सकीय सलाह लेना जरूरी है। अस्पतालों में भी सतर्कता बढ़ाई गई है। स्वाइन फ्लू की जांच मुफ्त कराने के निर्देश दिए हैं। डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि तेज बुखार के साथ सीने में दर्द, बेहोशी, रक्तचाप कम होना, सांस फूलना, नाखूनों का नीला पड़ना या बलगम में खून आने जैसे गंभीर लक्षण दिखाई देने पर मरीज को गंभीर श्रेणी में रखते हुए रियल टाइम आरटी-पीसीआर जांच कराई जानी चाहिए。

इन बातों का रखें ध्यान

-मास्क पहनें और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें

-खांसते और छींकते समय मुंह और नाक को रुमाल या कपड़े से अवश्य ढकें

-पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ पिएं

-आंख, नाक और मुंह को बार-बार छूने से बचें

-बुखार और बदन दर्द होने पर चिकित्सकीय सलाह के अनुसार दवा लें

क्या न करें

•-हाथ मिलाने या निकट संपर्क वाले अभिवादन से बचें

-सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें

-डॉक्टर की सलाह के बिना एंटीबायोटिक या अन्य दवाओं का सेवन न करें

-अस्वस्थ होने पर दूसरों के साथ बैठकर भोजन करने से बचें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦लखनऊ में स्वाइन फ्लू के कितने सक्रिय केस हैं?−
लखनऊ में स्वाइन फ्लू के सक्रिय केसों की संख्या 43 हो गई है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsलखनऊLucknow News: नौ में स्वाइन फ्लू की पुष्टि, चार डिस्चार्ज