ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊस्विमिंग में अन्वय के स्वर्ण पदक हुए छह, चिन्मय, अदनान, दक्ष व नितांत ने भी जीते दो-दो स्वर्ण

स्विमिंग में अन्वय के स्वर्ण पदक हुए छह, चिन्मय, अदनान, दक्ष व नितांत ने भी जीते दो-दो स्वर्ण

ला मार्टिनियर कॉलेज की स्विमिंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन गुरुवार को भी जूनियर वर्ग में अन्वय मिश्रा का विजय अभियान जारी रहा। उन्होंने दूसरे अपने तीन इवेंट में दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीता। अब उनके...

स्विमिंग में अन्वय के स्वर्ण पदक हुए छह, चिन्मय, अदनान, दक्ष व नितांत ने भी जीते दो-दो स्वर्ण
प्रमुख संवाददाता,लखनऊThu, 03 Aug 2017 09:16 PM
ऐप पर पढ़ें

ला मार्टिनियर कॉलेज की स्विमिंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन गुरुवार को भी जूनियर वर्ग में अन्वय मिश्रा का विजय अभियान जारी रहा। उन्होंने दूसरे अपने तीन इवेंट में दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीता। अब उनके स्वर्ण पदकों की संख्या छह हो गई है। वहीं सीनियर वर्ग में अदनान अहमद, चिन्मय श्रीवास्तव और कोल्ट वर्ग में दक्ष पाण्डेय व नितांत छाए रहे। सभी ने दो-दो स्वर्ण पदक जीते।
जूनियर वर्ग के 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में अन्वय ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। अपरध्वज सिंह ने रजत और आर्यन आहुजा ने कांस्य पदक जीते। वहीं 50 मीटर फ्रीस्टाइल में भी अन्वय मिश्रा ने सबको पीछे छोड़ते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसमें आर्यन आहुजा दूसरे और अपरध्वज तीसरे स्थान पर रहे। 50 मीटर बैक स्ट्रोक में अन्वय को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। इस इवेंट का स्वर्ण पदक आर्यन आहूजा ने आखिरी समय में उम्दा स्ट्रोक लगाकर जीता।

दूसरे दिन के अन्य परिणाम : 
सीनियर वर्ग :

50 मी. फ्रीस्टाइटल : स्वर्ण- अदनान अहमद, रजत- चैतन्य शुक्ला, कांस्य- चिन्मय श्रीवास्तव। 100 मी. व्यक्तिगत मिडले : स्वर्ण- अदनान, रजत- चैतन्य शुक्ला, कांस्य- लियोन। 100 मीटर बैक स्ट्रोक : स्वर्ण- चिन्मय श्रीवास्तव, रजत- लियोन, कांस्य- अदनान।
कोल्ट  वर्ग :
100 मी. बैक स्ट्रोक : स्वर्ण- दक्ष पाण्डेय, रजत- शाश्वत, कांस्य- नितांत। 50 मी. ब्रेस्ट : स्वर्ण- दक्ष पाण्डेय, रजत- नितांत, कांस्य- श्रेष्ठ तिवारी। 50 मी. फ्रीस्टाइल : स्वर्ण- नितांत, रजत- दक्ष पाण्डेय, कांस्य- अक्षत कालरा।

 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें