कैसरबाग में संविदा यूनियन के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई
Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
Lucknow News - संविदा चालक-परिचालक कर्मचारी संघर्ष यूनियन का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को कैसरबाग बस स्टेशन पर आयोजित किया गया। इस समारोह में विभिन्न शाखाओं के अध्यक्ष और मंत्री मौजूद रहे, जिसमें कुमारी अनुपमा चौधरी, आकाश सिंह, अमरेश गोस्वामी और सर्वेश मिश्रा शामिल थे। प्रदेश महामंत्री कन्हैयालाल पांडेय भी उपस्थित रहे।

संविदा चालक-परिचालक कर्मचारी संघर्ष यूनियन लखनऊ क्षेत्र की ओर से बुधवार को कैसरबाग बस स्टेशन पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें कैसरबाग डिपो की शाखा अध्यक्ष कुमारी अनुपमा चौधरी, शाखा मंत्री अनुबंधित डिपो आकाश सिंह, शाखा अध्यक्ष अमरेश गोस्वामी, शाखा मंत्री पवन कुमार पटेल के अलावा आलमबाग डिपो में शाखा अध्यक्ष सर्वेश मिश्रा, शाखा मंत्री सुधीर बाजपेई को बनाते हुए शपथ दिलाई गई । इस दौरान संघर्ष यूनियन के प्रदेश महामंत्री कन्हैयालाल पांडेय समेत यूनियन के पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


