स्वच्छता सहयोग करेगी सहयोगम सोसाइटी
नगर निगम कर्मचारियों द्वारा सेवानिवृत कर्मचारियों के सहयोग के लिए बनाई गई संस्था सहयोगम फार ह्यूमिनिटी वेलफेयर सोसाइटी शहर को स्वच्छ बनाने के लिए लोगों को जागरूक करेगी। स्वच्छ भारत मिशन के अन्य...
नगर निगम कर्मचारियों द्वारा सेवानिवृत कर्मचारियों के सहयोग के लिए बनाई गई संस्था सहयोगम फार ह्यूमिनिटी वेलफेयर सोसाइटी शहर को स्वच्छ बनाने के लिए लोगों को जागरूक करेगी। स्वच्छ भारत मिशन के अन्य कार्यों में नगर निगम का सहयोग करने का फैसला किया है।
संस्था की शुक्रवार को बैठक में बैठक हुई। महामंत्री निखिलेश खरे ने बताया कि संस्था के सदस्य माह के प्रथम शानिवार स्वच्छता के लिए जागरूक करेंगे। लोगों के मोबाइल फोन में स्वच्छता ऐप डाउनलोड कराया जाएगा। इसके अलावा मृतक कर्मचारी के घर पर जाकर आर्थिक सहयोग दिया जाएगा। प्रशासन से मांग कर इनडोर व आउट डोर गेम का आयोजन किया जाएगा। सोसायटी में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाई जाएगी। बैठक में अध्यक्ष मो. रेहान, उपाध्यक्ष ऐहरार अहमद, राजीव कुमार, शहंशाह खान, प्रचार मंत्री मो. यूसुफ आदि मौजूद रहे।