Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsSuspicious Individual Impersonates BJP Leader Arrested by Police in Delhi
डिप्टी सीएम से मिलने पहुंचा जालसाज गिरफ्तार

डिप्टी सीएम से मिलने पहुंचा जालसाज गिरफ्तार

संक्षेप:

Lucknow News - दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा का प्रतिनिधि बताकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से मिलने आए संदिग्ध को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दशरथ पाल ने कई स्थानों पर धोखाधड़ी की है। उप मुख्यमंत्री ने सख्त कार्रवाई की बात की और कहा कि गलत गतिविधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Dec 11, 2025 11:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

खुद को दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा का प्रतिनिधि बताकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से मिलने पहुंचे संदिग्ध को पुलिस ने गिरफ्तार लिया है। गौतमपल्ली स्थित डिप्टी सीएम के आवास की सतर्कता टीम ने जब तहकीकात की तो पता चला कि आरोपी का दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष से कोई संबंध नहीं है। डिप्टी सीएम के सूचना अधिकारी रतन सिंह ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि आरोपी गौतमबुद्ध नगर दादरी थाना क्षेत्र के होड़ी बछेड़ी गांव का निवासी दशरथ पाल है। रतन सिंह ने बताया कि दशरथ पाल नोएडा, बुलंदशहर, मेरठ तथा लखनऊ जैसे कई स्थानों पर फ्रॉड कर चुका है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उप मुख्यमंत्री ने बिना देरी किए सुरक्षा कर्मियों को निर्देशित किया और संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। उप मुख्यमंत्री ने दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को घटना की जानकारी दी। उनके कार्यालय ने भी दिल्ली पुलिस को तहरीर दी है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सरकार एवं संगठन की छवि धूमिल करने, जनता को भ्रमित करने तथा धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे तत्वों को किसी भी स्तर पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में सुशासन, पारदर्शिता और कानून व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की गलत गतिविधि करने वालों पर प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा। कोट: पकड़े गए जालसाज दशरथ पाल अपने साथ कपड़ा व्यापारी, ड्राइवर व एक अन्य व्यक्ति को लेकर आया था। खुद को दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष का प्रतिनिधि बताकर डिप्टी सीएम से मिलने पहुंचा था। दशरथ पाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। पता लगाया जा रहा है कि वह किस मकसद से यहां आया था। इसके साथ ही आरोपी के अफराधिक इतिहास के साथ ही उसके बारे अन्य ब्योरा जुटाया जा रहा है। विकास कुमार जायसवाल, एसीपी हजरतगंज