संदिग्ध हालात में युवती की मौत, हत्या का आरोप

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

- मंगलवार देर शाम की घटना, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

संदिग्ध हालात में युवती की मौत, हत्या का आरोप

लखनऊ,संवाददाता।

बीकेटी इलाके में मंगलवार देर शाम एक युवती का शव संदिग्ध हालात में घर में मिला। घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था। परिजनों के आने पर घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती के पिता ने प्रेमी पर हत्या का संदेह जताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

परिवार की जानकारी

रैथा गांव निवासी गुड्डू परिवार संग रहते है। परिवार में पत्नी राजरानी,बड़ी बेटी नैन्सी, छोटी बेटी कुमकुम(18) और बेटा सत्यम है। मृतका के पिता ने बताया कि कुमकुम दसवीं पास करने के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। इस दौरान उसके संपर्क में पड़ोसी गांव का एक युवक आ गया था। दोनों के बीच दोस्ती हो गई। दोनों एक-दूसरे से प्रेम करने लगे। इस बीच कुमकुम के पिता को दोनों के विषय में जानकारी हुई। युवती के पिता युवक के घर शादी के लिए गए तो लड़के के पिता ने शादी से मना कर दिया। इसके बाद से कुमकुम ने युवक से बात करनी बंद कर दी। इस बात से हताश होकर कुमकुम की तबीयत खराब रहने लगी। बेटी को इलाज के लिए परिजन ठाकुरगंज के टीबी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने कुमकुम को भर्ती कर लिया। करीब 15 दिन वह अस्पताल में भर्ती रही।

प्रेमी से मुलाकात

पिता ने बताया कि इस दौरान प्रेमी बेटी से मिलने अस्पताल आता था लेकिन कुमकुम उसे मिलने से मना कर देती थी। बेटी ने शादी के लिए पूछा तो वह मुकर गया और उसे जान से मारने की धमकी दी। मंगलवार शाम घर पर कोई नहीं था। राजरानी दवा लेने गई थी। बाकी बच्चे मोहल्ले में चल रहे भंडारे में गए थे। जब पिता काम से लौटे तो कुमकुम अचेत अवस्था में जमीन पर पड़ी मिली। पिता के शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग जुट गए। इसके बाद पुलिस सूचना दी। परिजनों ने पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पिता ने प्रेमी पर हत्या करने का आरोप लगाया है। बीकेटी इंस्पेक्टर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवती की मौत का सही कारण ज्ञात होगा। अभी तक परिजनों ने थाने में कोई तहरीर नहीं दी है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कुमकुम का शव कहाँ मिला?
कुमकुम का शव बीकेटी इलाके में संदिग्ध हालात में घर में मिला।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।