Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsSuspicious Death of Young Man Found Near Metro Station in Lucknow
दुर्गापुरी मेट्रो के पास फंदे से लटका मिला युवक का शव

दुर्गापुरी मेट्रो के पास फंदे से लटका मिला युवक का शव

संक्षेप:

Lucknow News - लखनऊ के आलमबाग में दुर्गापुरी मेट्रो के पास 25 वर्षीय राममूर्ति का शव संदिग्ध हालत में मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने मृतक की पहचान की और परिजनों को सूचना दी। दूसरी घटना में गोंडा के युवक चंदन सिंह की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई।

Nov 17, 2025 10:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

लखनऊ, संवादाता। आलमबाग के दुर्गापुरी मेट्रो के पास सोमवार को सीतापुर के युवक का शव संदिग्ध हालात में झाड़ियों के बीच फंदे से पटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक सोमवार को मुकेश चौरसिया नाम के व्यक्ति ने सूचना दी, कि दुर्गापुरी मेट्रो के निकट झाड़ियों के पास एक व्यक्ति का शव फंदे पर लटक रहा है। पुलिस को मौके पर तलाशी के दौरान एक डायरी व फोन बरामद किया। उसके आधार पर मृतक की पहचान सीतापुर के हरगांव क्षेत्र के उढ़नापुर कलां निवासी 25 वर्षीय राममूर्ति पुत्र ललई के रूप में की है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पुलिस का कहना है कि शव की पहचान के बाद मृतक के परिजनों को सूचना दी गई। साथ ही शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया है। परिजनों के पहुंचने पर जांच कर मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। ---------------- रेलवे लाइन पार कर रहे ट्रेन की चपेट आकर युवक की मौत लखनऊ। कृष्णानगर इलाके में गोंडा के एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस के मुताबिक गोंडा के वीरपुर निवासी 24 वर्षीय चंदन सिंह कृष्णानगर इलाके में किराए के मकान में रहता था। सोमवार की सुबह वह ट्रांसपोर्टनगर फाटक नंबर पांच पर ड्यूटी के लिए जा रहा था। तभी रेलवे लाइन पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के ही मोबाइल से उसके घर वालों को घटना की सूचना दी गई। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।