युवक ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी
Lucknow News - लखनऊ में एक युवक शुभम शुक्ला का शव शादी समारोह से लौटने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। परिवार ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। युवक ने एक महीने पहले प्रेम विवाह किया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

लखनऊ। शादी समारोह से लौटकर घर पहुंचे युवक का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। मंगलवार सुबह परिजनों ने युवक को देखा और फंदे से नीचे उतारकर लोकबंधु अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची आशियाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शारदा नगर के रुचि खंड प्रथम में मंगलवार सुबह शुभम शुक्ला (31) का शव अपने कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। इकलौते बेटे को फंदे से लटका देखकर परिवार में अफरातफरी मच गई। परिजनों ने युवक को फंदे से नीचे उतारा और आननफानन में लोकबंधु अस्पताल लेकर पहुंचे।
वहां डॉक्टर ने शुभम को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सोमवार शाम पूरा परिवार एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। देर रात सभी लोग समारोह से घर लौट आए। मंगलवार सुबह परिवार के लोगों की आंख खुली तो शुभम अपने कमरे में फंदे से लटक रहा था। शुभम ने एक माह पहले प्रेम विवाह किया था।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


