Lucknow News: संदिग्ध हालत में युवक की मौत, हत्या की आशंका
Lucknow News: मदेयगंज के रूपपुर खदरा निवासी सचींद्र श्रीवास्तव की संदिग्ध मौत हुई। उनकी बहन दीप्ति ने आरोप लगाया कि सचींद्र के सिर और आंख पर चोट के निशान थे और उसने छोटे भाई व उसकी दोस्त पर हत्या का संदेह जताया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मामले की जांच शुरू की है।

Lucknow News: मदेयगंज के रूपपुर खदरा निवासी सचींद्र श्रीवास्तव (44) की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। बहन दीप्ति का आरोप है कि भाई सचींद्र के सिर और आंख पर चोट के निशान थे। उसने आशंका जताई है कि छोटे भाई ने साथ रह रही युवती के साथ मिलकर हत्या की है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है। मदेयगंज खदरा के सचींद्र बंगलुरु में निजी कंपनी में नौकरी करते थे। वह वर्ष 2020 पिता रमाकांत श्रीवास्तव की मौत के बाद नौकरी छोड़कर बीमार मां शन्नो श्रीवास्तव की देखभाल करने के लिए लखनऊ में ही आ गए थे।
करीब चार माह पहले उनकी मां शन्नो की मौत हो गई थी। सचींद्र छोटे भाई के साथ ही घर पर रहते थे। बहन दीप्ति के मुताबिक रविवार रात उन्हें पता चला कि सचींद्र की तबियत खराब हो गई है। उन्हें इलाज के लिए बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दीप्ति का आरोप है कि उन्हें पता चला कि भाई सचींद्र को जब बलरामपुर अस्पताल ले जाया गया था, तभी डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। परिजनों ने जब अस्पताल में सचींद्र का शव देखा तो उनके सिर और आंख पर चोट के निशान थे। आरोप प्रत्यारोप के बीच स्थानीय पुलिस ने सचींद्र का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। दीप्ति ने छोटे भाई और उसके साथ रहने वाली युवती पर भाई सचींद्र की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


