रेस्टोरेंट के बाथरूम में फंदे से लटका मिला कर्मचारी का शव
Lucknow News - लखनऊ के चिनहट इलाके में एक रेस्टोरेंट के कर्मी शिवम का शव बाथरूम में फंदे पर लटका मिला। 27 वर्षीय शिवम रेस्टोरेंट में काम करता था और रात को अपने सहकर्मियों के साथ सोया था। सुबह उसके फंदे पर लटकने की जानकारी मिली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और जांच शुरू की है।

लखनऊ। चिनहट इलाके में बुधवार सुबह एक रेस्टोरेंट कर्मी का शव रेस्टोरेंट के ही बाथरूम में संदिग्ध हालत में फंदे पर लटकता मिला है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हरदोई के चमन भरवा दुलारनगर निवासी 27 वर्षीय शिवम चिनहट इलाके के विकल्प खंड स्थित एक रेस्टोरेंट में काम करता था। बुधवार की सुबह उसका शव रेस्टोरेंट के ही बाथरूम में फंदे से लटका मिला। पुलिस के मुताबिक मौके पर पहुंचकर जांच की गई है। पूछताछ में रेस्टोरेंट के दो अन्य कर्मी बीकेटी निवासी अभिनव यादव व सीतापुर निवासी अर्जुन यादव ने बताया शिवम रात में उनके साथ ही सोया था।
सुबह जब वह लोग उठे तो शिवम बिस्तर पर नहीं मिला। इसके बाद बाथरूम गए तो वहां शिवम फंदे पर लटक रहा था। इसके बाद उन लोगों ने रेस्टोरेंट संचालक व पुलिस को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतक के परिजनों को बुलाया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है। घटना को लेकर परिजनों ने अभी तक आरोपों को लेकर कोई तहरीर नहीं दी है। ------------------------ जीने से गिरकर घायल मंडी परिषद कर्मी की पत्नी की मौत लखनऊ। मड़ियांव में बुधवार को मंडी परिषद के एक कर्मचारी की पत्नी जीने से गिरकर घायल हो गई। उसे ट्रामा सेंटर ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। फैजुल्लागंज निवासी मंडी परिषद के चतुर्थश्रेणी कर्मी ओम पकाश की 45 वर्षीय पत्नी रीना शर्मा बुधवार को जीने से गिर गई थी। घटना को लेकर रीना के भाई अशोक कुमार ने बताया कि बहन रीना को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर ले जाया गया था। जहां उनकी मौत हो गई। उन्होंने किसी प्रकार का आरोप नहीं लगाया। पुलिस को घटना से अवगत करा दिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



