Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsSuspicious Death of Pregnant Woman in Saudi Arabia Husband and Relatives Accused Police Investigation Underway
दरोगा की इंजीनियर बेटी की जेद्दा में मौत, हत्या का आरोप

दरोगा की इंजीनियर बेटी की जेद्दा में मौत, हत्या का आरोप

संक्षेप:

Lucknow News - 25 दिन बाद मंगलवार को लखनऊ लाया गया गर्भवती का शव पति, देवर, दो

Jan 13, 2026 08:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

25 दिन बाद मंगलवार को लखनऊ लाया गया गर्भवती का शव पति, देवर, दो ननदोईयों पर आरोप, जांच में जुटी चिनहट पुलिस पति संग सऊदी के जेद्दा शहर में रहती थी ऐमन लखनऊ, संवाददाता। अग्निशमन विभाग के सब इंस्पेक्टर की 26 वर्षीय साफ्टवेयर इंजीनियर बेटी की सऊदी अरब के जेद्दा शहर में 19 दिसंबर को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मंगलवार को उसका शव लखनऊ लाया गया। बेटी का शव लेकर आए सब इंस्पेक्टर ने दामाद, उसके भाई और उसके दो बहनोईयों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। आरोपों को लेकर पीड़ित ने चिनहट थाने में तहरीर दी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है। चिनहट के आदर्श विहार कालोनी निवासी दमकल विभाग के सब इंस्पेक्टर शेर अली खान के मुताबिक उन्होंने बेटी ऐमन की शादी 10 अप्रैल 25 को रायबरेली के बासन टोला निवासी आमिर खान से की थी। शादी में लाखों के जेवर व गृहस्थी का सामान, कार भी दी थी। बावजूद इसके दामाद इनोवा एसयूवी मांग रहा था। इनोवा न मिलने से जब ऐमन ससुराल गई तो उसे ताने देकर प्रताड़ित किया जाने लगा। आरोप है कि झगड़ा कर उनकी बेटी का आईफोन तोड़ दिया। 29 अप्रैल को आमिर जेद्दा चला गया। जून में उसने ऐमन को भी वहीं बुला लिया। वहां आमिर, उसका भाई और दो बहनोइयों ने दहेज को लेकर मारपीट की। आरोप है कि बेटी से 20 लाख रुपये मांगे गए। ऐमन ने यह बाप अपने परिवार में बताई। इस पर पिता ने जमीन बेचकर रुपये देने का वादा किया। इस बीच अक्टूबर में ऐमन लखनऊ वापस आ गई। उसने आपबीती भी सुनाई। 19 अक्टूबर को आमिर के बुलावे पर ऐमन फिर से जेद्दा चली गई। आरोप है कि 17 दिसंबर को बेटी से बातचीत हुई तो वह परेशान थी। 18 दिसंबर को कई बार फोन किया लेकिन बेटी का फोन नहीं उठा। उसके बाद शेर अली ने दामाद और उसके भाई को फोन किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं किया गया। इसके बाद शेर अली ने 19 दिसंबर को अपने मित्र फैजान को फोन कर बेटी के घर भेजा। फैजान ने उन्हें बेटी की मौत की खबर दी और बताया कि वहां पुलिस पहुंच चुकी है। इसके बाद परिजन कानूनी प्रक्रिया के बाद मंगलवार को शव लखनऊ ले आए। पिता ने आमिर और उसके परिजनों पर पंखे से लटका कर गर्भवती पुत्री की हत्या का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी। भारत आना चाहा तो पति ने छीन लिया पासपोर्ट बेटी की मौत से गमजदा सब इंस्पेक्टर शेर अली ने बताया कि बेटी को पति काफी यातनाएं देता था। वह घबराई हुई थी। परेशानी के चलते वह भारत चली आना चाहती थी। जब उसने भारत आने की कोशिश की तो उसका पासपोर्ट जबरन छीन लिया गया। उन्होंने दामाद पर आरोप लगाया कि उसने सोची समझी योजना के तहत ऐमन का पासपोर्ट लेकर उसे यहां आने नहीं दिया। बेटी चली आती तो शायद उसकी जान बच जाती।