नवविवाहिता का शव संदिग्ध हालात में फंदे पर मिला लटका

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

- मायके पक्ष ने लगाया हत्या का अरोप, ठाकुरगंज थाने में ससुरालियों के खिलाफ दी

नवविवाहिता का शव संदिग्ध हालात में फंदे पर मिला लटका

- मायके पक्ष ने लगाया हत्या का अरोप, ससुरालियों के खिलाफ दी तहरीर पर मुकदमा दर्ज - दहेज की मांग पूरी न होने पर करते थे प्रताड़ित ,पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्रवाई

लखनऊ,संवाददाता।

घटना का विवरण

ठाकुरगंज में सोमवार दोपहर नवविवाहिता का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति और ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

पुलिस की जानकारी

ठाकुरगंज पुलिस ने बताया कि विश्वास नगर निवासी श्वेता सिंह (28) का विवाह दौलतगंज काशी विहार के रहने वाले भूपेंद्र सिंह ऊर्फ शिवम के साथ 22 नवंबर को हुआ था। मृतिका के पिता उमेश सिंह ने बताया कि उन्हें सोमवार दोपहर जानकारी हुई कि उनकी बेटी श्वेता ने कमरे में फांसी लगा ली। पति ने महिला को फंदे से लटका देख लिया था। उसे फंदे से उतारकर फौरन इलाज के लिए ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटी के फांसी लगाने की जानकारी मिलते ही परिजनों के होश उड़ गए। परिजन आननफानन में ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। वहां श्वेता का शव स्ट्रैचर पर पड़ा था। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले दहेज में कार और रुपए की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर पति,सास, ससुर एवं जेठ उसे प्रताड़ित करते थे। बीते शनिवार को श्वेता की घर वालों से बात हुई तो उसने बताया कि ससुराल वाले दहेज में कार को लेकर मारपीट कर रहे है। महिला के पिता ने ससुरालवालों के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए ठाकुरगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। ठाकुरगंज इंस्पेक्टर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर पति को हिरासत में लिया गया है.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

श्वेता का विवाह कब हुआ था?
श्वेता का विवाह 22 नवंबर को हुआ था।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।