Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsSuspicious Death of Married Woman in Lucknow Police Investigation Underway
क्राइम की तीन खबरें

क्राइम की तीन खबरें

संक्षेप:

Lucknow News - विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत लखनऊ, संवाददाता। कृष्णानगर में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात

Jan 13, 2026 09:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत लखनऊ, संवाददाता। कृष्णानगर में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना क्षेत्र के वीआईपी रोड निवासी हरसोनी ने पांच साल पहले गीतापल्ली आलमबाग की रहने वाली स्वाति मौर्या (25) से प्रेम विवाह किया था। उनके दो बेटे हैं। हरसोनी फूलों की सजावट का काम करता है। पति ने बताया कि कुछ दिन से स्वाति की तबीयत खराब चल रही थी। मंगलवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने स्वाति को मृत घोषित कर दिया।

----------------- नशेड़ियों ने दंपति को पीटा, महिला का हाथ टूटा लखनऊ, संवाददाता। कृष्णानगर में शराब पीने के विरोध पर नशेड़ियों ने दंपति को बेरहमी पीटकर महिला का हाथ तोड़ दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। थाना क्षेत्र के कनौसी निवासी रंजीत सिंह के मुताबिक तीन जनवरी की शाम वह दूध लेने निकले थे। आरोप है कि घर के पास जीवेश साहू, हर्षित, बक्के व अन्य लड़के शराब पी रहे थे। उन्होंने विरोध किया तो नशे में धुत युवक हमलावर हो गए। आरोप है कि गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर पत्नी व बच्चे बचाने पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें भी बेरहमी से पीट दिया। हमले में उनकी पत्नी का हाथ टूट गया। पीड़ित रंजीत ने कृष्णानगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करायी है। पुलिस ने तीन टप्पेबाजों को दबोचा लखनऊ, संवाददाता। गोमतीनगर पुलिस ने दो दिन पहले हुई टप्पेबाजी का खुलासा करते हुए शहीद पथ पुल के नीचे से रेलवे ट्रैक के पास से तीन टप्पेबाजों को दबोचा है। इंस्पेक्टर गोमतीनगर बृजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में छोटा भरवारा विज्ञानखंड निवासी जैमीन श्रीवास्तव, विवेकखंड निवासी रितिक कुमार व अभिमंयु शामिल हैं। इनके पास से मलिक टिंबर के पास से धोखाधड़ी कर हासिल किये गये 15 हजार रुपये भी बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक रविवार को डालीगंज निवासी प्रदीप कुमार रावत ने गोमतीनगर थाने में तहरीर दी थी। आरोप था कि किसी सुनार के पास जमा सोना छुड़ाकर उसे कैश माय गोल्ड में जमा कराने के नाम पर आरोपी धोखाधड़ी कर रुपये ले लिए हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;