Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsSuspicious Death of Married Woman in Kantha Karoundi Police Investigates
विवाहिता की इलाज के दौरान संदिग्ध हालात में मौत

विवाहिता की इलाज के दौरान संदिग्ध हालात में मौत

संक्षेप:

Lucknow News - निगोहां के कांटा करौंदी गांव का मामला निगोहां, संवाददाता। कांटा करौंदी गांव की एक

Nov 04, 2025 09:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

कांटा करौंदी गांव की एक विवाहिता की मंगलवार को निजी अस्पताल में इलाज के दौरान संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके वालों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मायके वालों ने अब तक कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के मुताबिक, गोसाईंगंज के मोहरीखुर्द मायके वालों ने सूचना दी कि निगोहां के कांटा करौंदी में व्याही बेटी मनीषा की मंगलवार को पीजीआई इलाके में एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। इसके बाद ससुराल पक्ष शव को अपने घर ले गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

निगोहां पुलिस मौके पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मनीषा मायके में थी। इस दौरान बीमार होने पर मायके पक्ष के लोगों ने ही पीजीआई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां मंगलवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद अस्पताल में मौजूद ससुरालीजन शव लेकर अपने गांव कांटा करौंदी ले गए। मायके पक्ष की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। थानाध्यक्ष अनुज तिवारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।