पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - गोंडा जिले के धानेपुर थाना क्षेत्र में देवदहवा तालाब के पास एक 50 वर्षीय मालिक राम गुप्ता का शव बबूल के पेड़ से लटका हुआ मिला। परिवार ने बताया कि वह शुक्रवार को घर से बाइक और कंबल लेकर निकले थे, लेकिन रात भर लौटकर नहीं आए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव

गोंड़ा, संवाददाता। जिले के धानेपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह देवदहवा तालाब के पास एक बबूल के पेड़ से एक अधेड़ व्यक्ति का शव लटका हुआ मिला। सुबह-सुबह तालाब की तरफ जाने वाले स्थानीय लोगों की नजर जब उस शव पर पड़ी तो देखते ही देखते पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों ने फौरन पुलिस को खबर दी और धानेपुर थाने की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाया और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया गया। कुछ देर बाद मृतक के परिजन खुद मौके पर आ पहुंचे और उन्होंने शव की शिनाख्त की।मृतक

बलरामपुर निवासी 50 वर्षीय मालिक राम गुप्ता निकले। परिवार वालों ने बताया कि मालिक राम शुक्रवार को अपनी बाइक और एक कंबल लेकर घर से निकले थे और रात भर वापस नहीं आए। घर में सभी उनकी राह देखते रहे, लेकिन कोई खबर नहीं मिली।जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल से करीब 200 मीटर दूर बांस की झाड़ियों में उनकी बाइक भी मिली, जिसे कंबल से ढककर खड़ा किया गया था। यह बात कई सवाल खड़े करती है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ पाएगी। जांच हर पहलू को ध्यान में रखकर की जा रही है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।