होटल गार्ड के मौत की वजह साफ नहीं, विसरा सुरक्षित
Lucknow News - मोहनलालगंज के एक होटल में तैनात गार्ड हरिश्चन्द्र की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। गार्ड को अस्पताल नहीं ले जाने पर परिजनों ने होटल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस सीसी कैमरा रिकॉर्डिंग की जांच कर रही है।

होटल में गार्ड की संदिग्ध हालात में मौत का मामला रविवार भोर मिला था गार्ड का संदिग्ध हालात में शव मोहनलालगंज। संवाददाता मोहनलालगंज के एक होटल में तैनात गार्ड की संदिग्ध मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद भी गुत्थी सुलझ नहीं पाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। जिसके चलते विसरा सुरक्षित किया गया है। सोमवार को पुलिस मृतक गार्ड के परिजनो को लेकर होटल पहुंची और वहां लगे सीसी कैमरों की रिकार्डिंग दिखाई। वहीं होटल प्रबंधन ने परिजनों से मिलकर समझौता करने का प्रयास किया। मोहनलालगंज कस्बे के एक होटल में तैनात सिक्योरिटी गार्ड हरिश्चन्द्र उर्फ रिंकू की रविवार की भोर होटल पर ड्यूटी के समय संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी।
परिजनों ने बताया कि तीन घंटे उपचार के अभाव में गार्ड होटल में पड़ा रहा लेकिन उसे अस्पताल नहीं ले जाया गया। परिवारीजन जब होटल पंहुचे तो अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने होटल प्रबंधन व कर्मचारियों पर लापरवाही बरतने व हत्या की आशंका जताते हुए शिकायती पत्र दिया था। पुलिस ने परिजनों से बताया कि जिस जगह गार्ड पड़ा हुआ था वहां कोई सीसी कैमरा नहीं लगा हुआ था। इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। विसरा व हार्ट सुरक्षित रखा गया है। होटल प्रबंधन व गार्ड के परिजनों के बीच समझौते को लेकर बातचीत भी चल रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




