रायबरेली में घास काटने गई थी 16 वर्षीय किशोरी, जंगल में पेड़ से लटका मिला शव
Lucknow News - रायबरेली के डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय किशोरी शांति का शव बबूल के पेड़ से लटका मिला। वह घास काटने गई थी और देर रात तक घर नहीं लौटी। ग्रामीणों ने शव को देखकर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की है।

रायबरेली में डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को घास काटने गई किशोरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में जंगल में बबूल के पेड़ से लटकता मिला। इससे गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणो ने मामले की सूचना डलमऊ पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू की है। जानकारी के मुताबिक डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के नरहरपुर निवासी रामसुमेर की 16 वर्षीय पुत्री शांति सोमवार को शाम 4 बजे घास कटने के लिए घर से निकली थी। देर रात तक किशोरी घर वापस नही आई तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की।
वहीं मंगलवार सुबह शौच करने गए ग्रामीणों ने किशोरी का शव गांव के शत्रोहन के खेत में लगे शीशम के पेड़ पर दुपट्टे के फंदे से लटका हुआ देखकर मामले की सूचना परिजनों व पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पहुंचे परिजन किशोरी का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ देखकर रोने बिलखने लगे। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम ले लिए भेजकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
रामसुमेर की तीन पुत्रियां थीं, जिसमें से मृतका शान्ति सबसे छोटी थी। सबसे बड़ी पुत्री केशकली की शादी हो चुकी है जबकि उसके बाद की सुमन की शादी तय है। शांति की मौत के बाद उसकी मां रामरती का रो रो कर बुरा हाल है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




