Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsSuspension Report Against Former Inspector and Four Officers for Corruption in Bantara Police Station
बंथरा थाने के पूर्व इंस्पेक्टर और चार दरोगाओं के निलंबन की आज जाएगी रिपोर्ट

बंथरा थाने के पूर्व इंस्पेक्टर और चार दरोगाओं के निलंबन की आज जाएगी रिपोर्ट

संक्षेप:

Lucknow News - बंथरा थाने के पूर्व इंस्पेक्टर प्रहलाद सिंह और चार दरोगाओं के खिलाफ निलंबन की रिपोर्ट बहराइच और लखनऊ कमिश्नरेट को भेजी जाएगी। आरोप है कि उन्होंने उगाही के रुपये न मिलने पर निर्दोषों को चोरी के आरोप में जेल भेजा और फर्जी दस्तावेजों पर चार्जशीट दाखिल की।

Dec 06, 2025 02:13 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

पीजीआई थाने से बंथरा थाने के पूर्व इंस्पेक्टर और चार दरोगाओं के खिलाफ निलंबन की रिपोर्ट शनिवार को बहराइच और लखनऊ कमिश्नरेट मुख्यालय को भेजी जाएगी। इसके बाद पांचों के निलंबन की कार्रवाई होगी। पांचों आरोपियों पर उगाही के रुपये न मिलने पर चार निर्दोषों को चोरी के आरोप में जेल भेजने और फर्जी दस्तावेज के आधार पर उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने का आरोप है। पांचों आरोपियों के खिलाफ खिलाफ एंटी करप्शन के इंस्पेक्टर नुरुलहुदा ने पीजीआई थाने में बुधवार को मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस उपायुक्त दक्षिणी निपुण अग्रवाल ने बताया कि पांचों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आरोपी इंस्पेक्टर प्रहलाद सिंह, दरोगा संतोष कुमार, राजेश कुमार, एसएसआई दिनेश कुमार सिंह के निलंबन के लिए बहराइच कप्तान को रिपोर्ट भेजी जाएगी। वहीं, पुलिस लाइन लखनऊ में तैनात दरोगा आलोक कुमार श्रीवास्तव के निलंबन के लिए कमिश्नरेट मुख्यालय को रिपोर्ट दी जाएगी। इसके बाद पांचों के निलंबन की कार्रवाई होगी। उधर, पीड़ित लालता सिंह निवासी पहाड़पर बंथना के बताया कि दारोगा आलोक सिंह ने उन्हें कल्लू और अन्य को बिना साक्ष्य के चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था। इसके बाद नामजद आरोपी विकास गुप्ता, डाला चालक दर्शन जाटव, कल्लू और उनके खिलाफ फर्जी दस्तावेजों के आधार पर चार्जशीट तक दाखिल कर दी थी।