सुपरवाइजर ने खुद को रिवाल्वर से मारी गोली, मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विकासनगर में एक सिक्योरिटी एजेंसी के सुपरवाइजर ने शराब के नशे में लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली।

सुपरवाइजर ने खुद को रिवाल्वर से मारी गोली, मौत

लखनऊ। संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विकासनगर में एक सिक्योरिटी एजेंसी के सुपरवाइजर ने शराब के नशे में लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनते ही परिजन और आसपास के लोग पहुंचे। वहां देखा कि वह लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़े थे। परिजन उन्हें गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। वहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस ने घर पहुंचकर जांच के फारेंसिक टीम को बुलाया। जांच टीम ने मौके से मिली रिवाल्वर कब्जे में ले ली।

विकासनगर के सेक्टर-सी सबोली निवासी संदीप सिंह (52) एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी एजेंसी में सुपरवाइजर थे। परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं। मृतक के भाई ने बताया कि संदीप शराब पीने के लती थे।वह बुधवार की रात करीब दस बजे नशे की हालत में घर पहुंचे और अपने कमरे में चले गये। वहां संदीप ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनते ही परिजन और आसपास के लोग दौड़े। कैमरे में देखा कि संदीप लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़े थे। यह देखकर परिवार में अफरातफरी मच गई। परिजन पड़ोसियों की मदद से संदीप को ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। वहां डाक्टर ने संदीप को देखते ही मृत घोषित कर दिया। संदीप की मौत की खबर मिलते ही परिवार मे कोहराम मच गया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस पहुंची और परिजनों से पूछताछ की। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इधर, पुलिस ने जांच के संदीप के घर पर फारेंसिक टीम को बुलाया। जांच टीम ने घटनास्थल से कुछ साक्ष्य एकत्र कर विधि प्रयोगशाला भेज दिए। साथ ही पुलिस ने संदीप की रिवाल्वर को कब्जे में ले लिया।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।