ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊ सुनामी और जलवायु परिवर्तन की सटीक जानकारी देगा परम शावक

 सुनामी और जलवायु परिवर्तन की सटीक जानकारी देगा परम शावक

  लखनऊ विश्वविद्यालय का सुपर कम्प्यूटर ‘परम शावक’ जलवायु परिवर्तन की सटीक जानकारी दे सकेगा एक दो नहीं बल्कि आने वाले कई वर्षों की सुनामी से लेकर मौसम की भविष्यवाणी तक संभव...

 सुनामी और जलवायु परिवर्तन की सटीक जानकारी देगा परम शावक
वरिष्ठ संवाददाता,लखनऊ। Tue, 06 Aug 2019 11:43 AM
ऐप पर पढ़ें

  लखनऊ विश्वविद्यालय का सुपर कम्प्यूटर ‘परम शावक’ जलवायु परिवर्तन की सटीक जानकारी दे सकेगा एक दो नहीं बल्कि आने वाले कई वर्षों की सुनामी से लेकर मौसम की भविष्यवाणी तक संभव होगी।

कैंसर के इलाज से लेकर सस्ती दवाओं तक के लिए शोध कार्य हो सकेगा। विश्वविद्यालय के भौतिक विज्ञान विभाग में स्थापित इस सुपर कम्प्यूटर लैब का सोमवार को उद्घाटन किया गया। 

भौतिक विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. पूनम टंडन ने बताया कि बीएचयू पहला विश्वविद्यालय है जहां हाई परफॉर्मेंस कम्प्यूटिंग फैसेलिटी (सुपर कंप्यूटर परम शिवाय) स्थापित किया गया।

उसके बाद लखनऊ विश्वविद्यालय में सुपर कम्प्यूटर का दूसरा वर्जन ‘परम शावक’ स्थापित किया गया है। उन्होंने बताया कि इसकी रफ्तार का अंदाज सिर्फ इसी बात से लगा सकते हैं कि सामान्य कम्प्यूटर जिस काम के लिए चार दिन लगाते हैं वह काम यह कुछ मिनटों में ही कर सकता है। 

कई क्षेत्रों में होगा फायदा
सुपर कंप्यूटर का लाभ संस्थान के सदस्यों, वैज्ञानिकों और शोध छात्रों को तो मिलेगा ही बल्कि अन्य भी शोध के लिए इस्तेमाल कर सकेंगे। सुपर कंप्यूटर का प्रयोग जलवायु मॉडलिंग, मौसम की भविष्यवाणी, अंतरिक्ष इंजिनियरिंग, भूकंपीय विश्लेषण, वित्त आपदा सिमुलेशन और प्रबंधन, वृहद डाटा अनैलेटिक्स, सूचना संग्रह आदि क्षेत्रों में भी किया जा सकेगा। 

हाई परफार्मेंस कम्प्यूटिंग पर कार्यशाला का आयोजन
भौतिक विज्ञान विभाग में हाई परफार्मेंस कम्प्यूटिंग पर कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। सी-डैक की ओर से इसका आयोजन किया जा रहा है। 9 अगस्त तक चलने वाली इस कार्यशाला में वैज्ञानिकों, शिक्षकों और छात्रों को सुपर कम्प्यूटर की बारीकियों से रूबरू कराया जाएगा। इस अवसर पर सी-डैक की टीम के साथ प्रो. अनिल मिश्र, प्रो. एनके पाण्डेय समेत अन्य मौजूद रहे।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें