ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊसुलतानपुर : सुलतानपुर में छात्र को सहपाठी ने मारी चाकू, लखनऊ रेफर

सुलतानपुर : सुलतानपुर में छात्र को सहपाठी ने मारी चाकू, लखनऊ रेफर

जयसिंहपुर के राज मान्टेसरी स्कूल में मामूली कहासुनी को लेकर एक छात्र ने अपने सहपाठी को चाकू मार दी। इसके बाद वह भाग निकला। चाकू लगने से छात्र घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां...

सुलतानपुर : सुलतानपुर में छात्र को सहपाठी ने मारी चाकू, लखनऊ रेफर
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊMon, 05 Nov 2018 06:49 PM
ऐप पर पढ़ें

वारदात

सेमरीबाजार के एक मान्टेसरी स्कूल में हुई वारदात

जयसिंहपुर कोतवाली पुलिस छानबीन में जुटी

जयसिंहपुर (सुलतानपुर)। हिन्दुस्तान संवाद

जयसिंहपुर के राज मान्टेसरी स्कूल में मामूली कहासुनी को लेकर एक छात्र ने अपने सहपाठी को चाकू मार दी। इसके बाद वह भाग निकला। चाकू लगने से छात्र घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से घायल छात्र को लखनऊ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।

गोसांईगंज थाना क्षेत्र के धूंधूं गांव निवासी देवमणि सिंह का बेटा राज सिंह (17) जयसिंहपुर कोतवाली के कस्बा में ही राज मान्टेसरी स्कूल में कक्षा 12 का छात्र है। कुछ दिन पहले उसके साथ ही पढ़ने वाले एक छात्र से उसका कुछ विवाद हो गया था। बताया जाता है कि सोमवार को भी इन दोनों छात्रों में फिर विवाद हो गया। इस बीच राज सिंह के सहपाठी ने उसे चाकू मार दी। चाकू युवक के पेट में लगने से वह लहूलुहान हो गया। स्कूल प्रशासन व परिजनों ने उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां पर हालत गंभीर होने पर छात्र को लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर, कोतवाल देवेश सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। अभी तक किसी ने तहरीर नहीं दी। मामले की छानबीन की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें