ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊभ्रष्टाचार के आरोपों को छिपाने पर सुन्नी वक्फ बोर्ड के सीईओ हटाये गये

भ्रष्टाचार के आरोपों को छिपाने पर सुन्नी वक्फ बोर्ड के सीईओ हटाये गये

विशेष संवाददाता,राज्य मुख्यालय। उत्तर प्रदेश सुन्नी सेण्ट्रल वक्फ बोर्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) इस्लाम अहमद अब्बासी को उनके पद से हटा दिया गया है। उन्हें अपने ऊपर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों...

भ्रष्टाचार के आरोपों को छिपाने पर सुन्नी वक्फ बोर्ड के सीईओ हटाये गये
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊSat, 16 Feb 2019 07:00 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) इस्लाम अहमद अब्बासी को उनके पद से हटा दिया गया है। उन्हें अपने ऊपर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों और इस मामले में उन पर चल रहे मुकदमे की जानकारी को छिपाने की शिकायत सही पाए जाने पर हटाया गया है।

श्री अब्बासी को बीती 17 जनवरी को इस पद पर तैनाती दी गयी थी। वह मूलत: समाज कल्याण विभाग के कार्मिक हैं और सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण के पद पर तैनात थे। इस बाबत प्रमुख सचिव अल्पसंख्यक कल्याण मनोज सिंह की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि इस्लाम अहमद अब्बासी द्वारा अपने बारे में जानबूझ कर तथ्यों को छिपाने तथा गंभीर आरोपों में अभियुक्त होने और उनके खिलाफ दाखिल आरोप पत्र का न्यायालय द्वारा संज्ञान लेने के मद्देनजर सुन्नी वक्फ बोर्ड के सीईओ पद पर उनकी नियुक्त का आदेश निरस्त किया जाता है। श्री अब्बासी के बारे में बलरामपुर के प्रभारी संयुक्त निदेशक अभियोजन ने शासन को जानकारी दी कि उनके खिलाफ भारतीय दण्ड विधान की धारा 409/419/420 के तहत मुकदमा दर्ज है। जबकि पूर्व में श्री अब्बासी ने अपने ऊपर चल रहे इस मुकदमे के खत्म होने की सूचना दी थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें