ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊसुलतानपुर : खेत में झुलसा मिला किशोर, इलाज के दौरान मौत

सुलतानपुर : खेत में झुलसा मिला किशोर, इलाज के दौरान मौत

सोमवार की सुबह ढाहा-फिरोजपुर गांव का एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसा हुआ खेत में मिला। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पहुंची...

सुलतानपुर : खेत में झुलसा मिला किशोर, इलाज के दौरान मौत
हिन्दुस्तान संवाद, सुलतानपुरMon, 14 Jan 2019 05:03 PM
ऐप पर पढ़ें

सोमवार की सुबह ढाहा-फिरोजपुर गांव का एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसा हुआ खेत में मिला। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मौके की जांच-पड़ताल की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों के मुताबिक युवक घर से शौच के लिए गया था। 

कुड़वार थाना क्षेत्र के ढाहा फिरोजपुर गांव निवासी मो.कलीम का पन्द्रह वर्षीय पुत्र मो. अनस सोमवार की सुबह शौच के लिए खेत गया था। काफी देर तक न लौटने पर परिवारीजन उसे खोजने निकले। घर से थोड़ी दूर अनस खेत में बुरी तरह झुलसा पड़ा मिला। परिजनों ने इसकी सूचना डायल100 पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किशोर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो घटना स्थल से केरोसिन की बोतल भी मिली है। अनस हाईस्कूल का छात्र था। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।  प्रभारी थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें