ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊसुलतानपुर: निर्धन कन्या के विवाह का साक्षी बना सीताकुंड धाम

सुलतानपुर: निर्धन कन्या के विवाह का साक्षी बना सीताकुंड धाम

गोमती मित्र मंडल पिछले चार वर्षों से लगातार सीताकुंड धाम पर एक गरीब कन्या का विवाह कराता आ रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को भी गोमती मित्र मंडल महिला की प्रदेश अध्यक्ष पूजा कसौंधन के नेतृत्व में विवाह...

सुलतानपुर: निर्धन कन्या के विवाह का साक्षी बना सीताकुंड धाम
हिन्दुस्तान संवाद ,सुलतानपुर।Wed, 20 Feb 2019 05:45 PM
ऐप पर पढ़ें

गोमती मित्र मंडल पिछले चार वर्षों से लगातार सीताकुंड धाम पर एक गरीब कन्या का विवाह कराता आ रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को भी गोमती मित्र मंडल महिला की प्रदेश अध्यक्ष पूजा कसौंधन के नेतृत्व में विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया। 
जिले के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में वर-कन्या शिवानी एवं रवि ने एक दूसरे के गले में जयमाल पहनाया। गायत्री परिवार के पुरोहित ने धार्मिक अनुष्ठान के बीच विवाह संपन्न कराया। सभी ने नव विवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। विदाई के समय संस्था की ओर से नव दंपति को घरेलू उपयोग की सामग्री भी दी गई। कार्यक्रम में प्रदेस अध्यक्ष मदन सिंह, दिनकर प्रताप सिंह, रमेश माहेश्वरी, रतन कसौंधन, संत कुमार प्रधान, राजेश पाठक, सीमा सिंह राजपूत, रानी कसौंधन, सरिता कसौंधन, सविता श्रीवास्तव आदि ने सहयोग किया। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें