ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊसुलतानपुर: प्रस्तावित गोवंश आश्रय स्थल का एसडीएम ने लिया जायजा, दिए निर्देश

सुलतानपुर: प्रस्तावित गोवंश आश्रय स्थल का एसडीएम ने लिया जायजा, दिए निर्देश

हिन्दुस्तान असर जयसिंहपुर। संवाददाता बुधवार को जयसिंहपुर एसडीएम ने बिरसिंहपुर वन विभाग की...

सुलतानपुर: प्रस्तावित गोवंश आश्रय स्थल का एसडीएम ने लिया जायजा, दिए निर्देश
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊThu, 27 Jan 2022 11:15 AM
ऐप पर पढ़ें

हिन्दुस्तान असर

जयसिंहपुर। संवाददाता

बुधवार को जयसिंहपुर एसडीएम ने बिरसिंहपुर वन विभाग की पौधशाला के बगल प्रस्तावित गोवंश आश्रय स्थल का जायजा लिया। उन्होंने कार्य मे तेजी लाने का निर्देश दिया। हिन्दुस्तान ने तहसील क्षेत्र में कम संख्या में गोवंश आश्रय स्थल होने का मुद्दा उठाया था। किसान आवारा मवेशियों से परेशान हैं। बिरसिंहपुर में गोवंश आश्रय स्थल बनने से किसानों को फायदा होगा।

जयसिंहपुर उपजिलाधिकारी अरविन्द कुमार खण्ड विकास अधिकारी जयसिंहपुर के साथ बिरसिंहपुर गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। यहां गोवंश आश्रय स्थल के लिए एक हेक्टेयर से अधिक जमीन का प्रस्ताव पहले हो चुका है। जिस पर चारो तरफ खाईं भी बनाई जा चुकी है। एसडीएम ने ग्राम प्रधान इन्द्रभान सिंह को निर्देशित किया कि गोवंश आश्रय स्थल का निर्माण तेजी से कराएं। इस गोवंश आश्रय स्थल का निर्माण होने से आस पास के कई गांवों के किसानों को आवारा मवेशियों से छुटकारा मिलेगा। साथ ही गोवंशों की देखभाल भी होगी। हिन्दुस्तान ने 18 जनवरी के अंक में "393 गांवों के बीच सिर्फ चार गोवंश आश्रय स्थल" शीर्षक से खबर प्रकाशित कर किसानों से जुड़े इस बड़े मुद्दे को उठाया था। एसडीएम अरविन्द कुमार ने बताया कि बिरसिंहपुर में सरकारी पौधशाला के बगल जमीन गोवंश आश्रय स्थल के लिए पूर्व में प्रस्तावित थी। सम्बन्धित को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें