ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊसुलतानपुर : खेलो इंडिया खेलो टाइटिल सांग की गायिका निष्ठा सम्मानित 

सुलतानपुर : खेलो इंडिया खेलो टाइटिल सांग की गायिका निष्ठा सम्मानित 

प्रधानमंत्री की अतिमहत्वाकांक्षी योजना खेलो इंडिया खेलो में टाइटिल सांग को आवाज देने वाली निष्ठा शर्मा जिले के लिए महत्वपूर्ण बन चुकीं हैं। शनिवार को उन्हें डीएम संगीता सिंह ने शील्ड और बुके देकर...

सुलतानपुर  : खेलो इंडिया खेलो टाइटिल सांग की गायिका निष्ठा सम्मानित 
कार्यालय संवाददाता ,सुलतानपुरSat, 17 Feb 2018 09:39 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रधानमंत्री की अतिमहत्वाकांक्षी योजना खेलो इंडिया खेलो में टाइटिल सांग को आवाज देने वाली निष्ठा शर्मा जिले के लिए महत्वपूर्ण बन चुकीं हैं। शनिवार को उन्हें डीएम संगीता सिंह ने शील्ड और बुके देकर  सम्मानित किया। निष्ठा वाइस ऑफ इंडिया किड्स की विजेता रह चुकी हैं। ‘हिन्दुस्तान’ अखबार की ओर से भी उन्हें उपलब्धि के लिए सम्मानित किया जा चुका है। 

जिलाधिकारी श्री सिंह ने कहा कि निष्ठा शर्मा ने अपनी प्रतिभा से जिले के गौरव को बढ़ाया है। माता-पिता की प्रेरणा व अच्छे संस्कार से निष्ठा को यह स्थान हासिल हुआ है। इस अवसर पर सारेगामा के रनर अप जुबेर हासमी को भी सम्मानित किया। समारोह में निष्ठा शर्मा , जुबेर हासमी ने एकल गीत तथा युगलबंदी प्रस्तुत की। निष्ठा की माता गीता शर्मा, पिता जयप्रकाश शर्मा तथा  बड़े भाई हर्षित शर्मा ने भी गीत प्रस्तुत किया। डीएम  ने निष्ठा शर्मा व उनके माता पिता को यथार्थ गीता भी प्रदान किया। कलक्ट्रेट सभाकक्ष में हुए सम्मान समारोह में सीआरओ राजकेश्वर, एडीएम (एफआर) अमरनाथ राय, अपर जिला (प्रशासन) बीडी सिंह, एसडीएम सदर प्रमोद पांडेय, डीआईओ  आरबी सिंह  कलेक्ट्रेट के अधिकारी/कर्मचारी और अन्य शामिल रहे।

 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें