ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊसुलतानपुर: अस्पताल में अव्यवस्था देख नोडल अधिकारी ने जताई नाराजगी

सुलतानपुर: अस्पताल में अव्यवस्था देख नोडल अधिकारी ने जताई नाराजगी

अपने दो दिवसीय  दौरे पर शुक्रवार को सचिव पंचायती राज /नोडल अधिकारी प्रीति शुक्ला सुलतानपुर पहुंचीं। पहले दिन  जिला अस्पताल,तहसील सदर और नगर कोतवाली का मौका मुआयना किया। अफसरों को परिश्रम व...

सुलतानपुर: अस्पताल में अव्यवस्था देख नोडल अधिकारी ने जताई नाराजगी
कार्यालय संवाददाता , सुलतानपुर। Fri, 14 Jun 2019 05:34 PM
ऐप पर पढ़ें

अपने दो दिवसीय  दौरे पर शुक्रवार को सचिव पंचायती राज /नोडल अधिकारी प्रीति शुक्ला सुलतानपुर पहुंचीं। पहले दिन  जिला अस्पताल,तहसील सदर और नगर कोतवाली का मौका मुआयना किया। अफसरों को परिश्रम व ईमानदारी की सीख दी। कहा कि जनता के कल्याण के लिए वह  जरूरी कदम उठाए । 

जिला और महिला अस्पताल में अव्यवस्थाओं को देखकर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। उन्हें महिला अस्पताल में प्रसूता और नवजात बच्चा फर्श में लिटाए गए मिले। वहीं स्थान-स्थान पर गंदगी मिली। वहीं बिना अनुमति अस्पताल में कैटिंन और शौचालय संचालन को उन्होंने संज्ञान में लेते हुए संबंधित को फटकार लगाई। उन्होंने दवा वितरण के बारे में भी जानकारी ली और मरीजों-तीमारदारों से भी बात कीं।

पुरुष अस्पताल में चद्दर और बेड की अव्यवस्था पर आक्रोश जाहिर करते हुए संबंधित को फटकार लगाई। वहीं  इमरजेंसी में मरीज को भर्ती नहीं किए जाने की शिकायत मिली। सचिव से एक जख्मी मरीज बोला हमें भर्ती करा दीजिए मैडम। दूसरी ओर यहां सांसद रहे वरूण गांधी की ओर से अस्पताल को उपलब्ध कराए गए चिकित्सा उपकरणों को शीघ्र चलाए जाने का सचिव ने भरोसा दिया है। स्वच्छ भारत मिशन में करोड़ों रूपए की हेराफेरी के सवाल पर कहा कि जांच कराएंगे। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें