ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊसुलतानपुर: गोमती नदी में मिली युवक की लाश

सुलतानपुर: गोमती नदी में मिली युवक की लाश

लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र के पापरघाट पर एक युवक की लाश गुरुवार की देर शाम पाई गई।  लोगों और गोताखोरों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया। शव की शिनाख्त कर ली गई है। पापरघाट पर गोमती नदी में एक...

सुलतानपुर: गोमती नदी में मिली युवक की लाश
हिन्दुस्तान संवाद ,लम्भुआ (सुलतानपुर)। Fri, 17 Aug 2018 01:25 PM
ऐप पर पढ़ें

लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र के पापरघाट पर एक युवक की लाश गुरुवार की देर शाम पाई गई।  लोगों और गोताखोरों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया। शव की शिनाख्त कर ली गई है।
पापरघाट पर गोमती नदी में एक युवक का शव देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को निकलवाया। पहचान का प्रयास किया गया तो उसकी शिनाख्त गोसांईगंज थाना के जासापारा निवासी भगेलू (23) पुत्र छीतन के रूप में हुई।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें