ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊसुलतानपुर : पूर्व विधायक रईस अहमद का निधन

सुलतानपुर : पूर्व विधायक रईस अहमद का निधन

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक व सपा नेता रईस अहमद की मंगलवार को बीमारी के चलते मौत हो गई। पूर्व विधायक को उनके पैतृक गांव में सुपुर्द-ए खाक किया...

सुलतानपुर : पूर्व विधायक रईस अहमद का निधन
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊTue, 31 Jul 2018 08:57 PM
ऐप पर पढ़ें

सुलतानपुर हिन्दुस्तान संवाद

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक व सपा नेता रईस अहमद की मंगलवार को बीमारी के चलते मौत हो गई। पूर्व विधायक को उनके पैतृक गांव में सुपुर्द-ए खाक किया गया। शोक जताने के लिए कई जनप्रतिनिधि समेत आसपास के लोगों का तांता लगा रहा। श्री अहमद ने 1988 में दोस्तपुर ब्लॉक से प्रमुख चुने गए। प्रमुख रहते हुए इन्होंने लोकदल से राजनीतिक क्षेत्र में कदम रखा। वर्ष 1993 में सपा -वसपा गठबंधन से जयसिंहपुर विधानसभा से विधायक चुने गए। विधायक का कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी पार्टी की हर गतिविधियों में शामिल रहते थे। पूर्व विधायक रईस अहमद को बेथरा गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्द -ए- खाक किया गया। पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा, एमएलसी हीरालाल यादव, एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, एमएलसी गोपीनाथ वर्मा, सपा जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो रामसहाय यादव, पूर्व विधायक अरुण वर्मा, रामचन्द्रर चौधरी, भगेलूराम, जानकी पाल, मोहम्मद अहमद, शिक्षक नेता निजाम खान, एसडीएम कादीपुर, खण्ड विकास अधिकारी दोस्तपुर, मौलाना उस्मान, मौलाना मकबूल, मौलाना अब्दुल, आदि लोग अन्तिम यात्रा में शामिल होकर दुख प्रकट किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें