ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊसुलतानपुर : ब्लड कैंसर से फौजी की जालंधर में मौत

सुलतानपुर : ब्लड कैंसर से फौजी की जालंधर में मौत

लम्बी बीमारी से आर्मी के एक जवान की पंजाब स्थित जालंधर के एक अस्पताल में मौत हो गयी। वह ब्लड कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे। शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे जवान का पार्थिव शरीर उसके घर पहुंचा। आर्मी...

सुलतानपुर : ब्लड कैंसर से फौजी की जालंधर में मौत
हिन्दुस्तान संवाद,धनपतगंज (सुलतानपुर)Fri, 15 Dec 2017 07:13 PM
ऐप पर पढ़ें

लम्बी बीमारी से आर्मी के एक जवान की पंजाब स्थित जालंधर के एक अस्पताल में मौत हो गयी। वह ब्लड कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे। शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे जवान का पार्थिव शरीर उसके घर पहुंचा। आर्मी बटालियन के नायब सूबेदार और डोगरा रेजिमेंट के नायब सूबेदार साथ आए थे। शव को यहां अंतिम सलामी दी। वहीं पिता ने पुत्र को मुखाग्नि दी।
कूरेभार थाना क्षेत्र के चैन का पुरवा सिद्धिगनेशपुर गांव निवासी सालिकराम वर्मा को दो पुत्र थे। बड़ा बेटा विनोद वर्मा इंजीनियर बना तो छोटा बेटा ज्ञानेन्द्र वर्मा आर्मी में सीएफएम पद पर करीब चार वर्ष पहले भर्ती हुआ। पिता सालिकराम व माता पुष्पा वर्मा के दोनों बेटे को नौकरी मिलने के बाद खुश थे। ज्ञानेन्द्र पंजाब प्रदेश जिला जलंधर में आर्मी वर्कशॉप पर सीएफएन के पद पर था। एक वर्ष बीतने के बाद उसकी तबीयत अचानक खराब हो गयी। जांच में पता चला कि उसे ब्लड कैंसर है। आर्मी के आरआर अस्पताल में उसका इलाज शुरू हुआ। तीन दिन पूर्व उसकी अचानक तबियत बिगड़ गई तो उसे जलंधर के एमएच हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इलाज चल ही रहा था कि 13 दिसम्बर की रात करीब एक बजे उसकी मौत हो गयी। 
आर्मी के सूबेदार ने घटना की सूचना ज्ञानेन्द्र के परिजनों को दी। पुत्र की मृत्यु हो जाने की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे आर्मी बटालियन के सूबेदार वीएन कुमार, सीएफएन विरजेंद्र सिंह, एके मिश्रा एवं डोगरा रेजीमेंट फैज़ाबाद के नायब सूबेदार नरेश कुमार, सर जीवन कुमार, राजकुमार, कुलविंदर सिंह पार्थिव शरीर एम्बुलेन्स से लेकर उसके घर पहुंचे। ज्ञानेन्द्र की मौत की जानकारी होते ही रिश्तेदारों के साथ आसपास के ग्रामीण लोग मौके पर पहुंचे। पिता सालिकराम वर्मा ने अपने पुत्र को मुखाग्नि दी।  

 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें