ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊसुलतानपुर : घर के अंदर फंदे से लटकी मिली युवती की लाश

सुलतानपुर : घर के अंदर फंदे से लटकी मिली युवती की लाश

पाकड़पुर गांव में एक युवती की लाश शुक्रवार की शाम उसी के घर में रस्सी के सहारे लटकी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पूछताछ के लिए लड़की के मंगेतर व उसकी बहन व मां को हिरासत...

सुलतानपुर : घर के अंदर फंदे से लटकी मिली युवती की लाश
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊFri, 02 Mar 2018 08:04 PM
ऐप पर पढ़ें

दुखद

करौंदीकला थाना क्षेत्र के पाकड़पुर गांव में की घटना

लड़के पक्ष द्वारा शादी से मना करने के बाद युवती ने लगाई फांसी

सुलतानपुर (करौंदीकला)। हिन्दुस्तान संवाद

पाकड़पुर गांव में एक युवती की लाश शुक्रवार की शाम उसी के घर में रस्सी के सहारे लटकी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पूछताछ के लिए लड़की के मंगेतर व उसकी बहन व मां को हिरासत में लिया गया है।

करौंदीकला थाना क्षेत्र के पाकड़पुर निवासी उत्तम कुमार की बेटी रेशमा (18) की शादी तय थी। शुक्रवार को जिस लड़के से उसकी शादी तय थी वह अपनी मां व बहन के साथ होने वाली ससुराल पाकड़पुर आया। दोनों परिवारों के लोगों ने एक साथ होली का त्योहार मनाया। फिर लड़के पक्ष के लोगों ने शादी से मना कर दिया और उसी गांव में स्थित दूसरे रिश्तेदार के यहां चले गए। इस बीच शाम को रेशमा का शव उसी के कमरे में रस्सी के फंदे के सहारे लटका देखा गया। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। आशंका के आधार पर लड़की के मंगेतर व उसकी मां-बहन को हिरासत में लिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें