ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊछात्रा ने लगाई फाँसी

छात्रा ने लगाई फाँसी

आशियाना के रजनी खंड की घटना।

छात्रा ने लगाई फाँसी
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊFri, 16 Nov 2018 10:13 PM
ऐप पर पढ़ें

आशियाना, आलमबाग व सरोजनीनगर में हुए हादसेलखनऊ। हिन्दुस्तान संवादआशियाना के रजनीखण्ड में छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वहीं, आलमबाग में रेलवे कर्मी का शव घर के अन्दर फंदे से लटकता मिला। इसके अलावा सरोजनीनगर के जंगल में बिजली मिस्त्री ने फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली।रजनीखण्ड निवासी मोनू राजपूत पेन्टर हैं। शुक्रवार सुबह वह काम पर गए थे। घर में पत्नी वीराना व बेटी सोनी राजपूत (17) थे। शाम को मोनू घर लौटे तो पत्नी पड़ोसी महिलाओं से बात करती मिली। उन्होंने पत्नी से चाय बनाने के लिए कहा। तब वीराना राजपूत कमरे में गई। दरवाजा खटखटाया पर सोनी ने जवाब नहीं दिया। इस पर मोनू ने पड़ोसी के घर से झांक कर देखा तो उन्हें बेटी का शव फन्दे से लटकता मिला। फंदे से लटका मिला बिजली मैकेनिक का शवगौरी विहार निवासी रमाकान्त (45) बिजली मिस्त्री था। गुरुवार को वह घर से काम पर जाने की बात कह कर निकला था। रात में वह घर नहीं लौटा। वहीं, शुक्रवार सुबह स्कूटर इण्डिया के गार्ड रमेशचन्द ने जंगल में दुपट्टे के सहारे शव लटकता देख पुलिस को खबर दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि शव की पहचान रमाकान्त के रूप में हुई। जिस पर उसकी पत्नी रेखा को सूचना दी गई। इंस्पेक्टर के अनुसार रमाकान्त नशे का आदी था। उन्होंने खुदकुशी की बात कहते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रेलवे कर्मी ने लगाई फांसीदेवरिया निवासी मनोज कुमार रेलवे में फिटर था। वह आलमबाग के गढ़ी कनौरा में किराए के मकान में रहता था। मनोज की चचेरी बहन अनीता के मुताबिक वह गुरुवार रात से फोन कर रही थी। पर, मनोज ने फोन नहीं उठाया। इस पर शुक्रवार सुबह अनीता कमरे पर पहुंची। काफी देर तक खटखटाने के बाद भी मनोज ने दरवाजा नहीं खोला। अनीता ने खिड़की से झांक कर देखा तो उसे मनोज का शव गमछे के सहारे लटकता मिला। इंस्पेक्टर आलमबाग के मुताबिक मनोज ने खुदकुशी की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें