तहसील परिसर के पास बनेगा उप निबंधक कार्यालय, वकीलों में खुशी

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

मोहनलालगंज तहसील परिसर के समीप उप निबंधक कार्यालय का भवन बनाने के लिए 953 वर्ग मीटर जमीन दिए जाने के प्रस्ताव को कैबनेट में मंजूरी मिलने के बाद गुरुवा

तहसील परिसर के पास बनेगा उप निबंधक कार्यालय, वकीलों में खुशी

मोहनलालगंज तहसील परिसर के समीप उप निबंधक कार्यालय का भवन बनाने के लिए 953 वर्ग मीटर जमीन दिए जाने के प्रस्ताव को कैबनेट में मंजूरी मिलने के बाद गुरुवार को मोहनलालगंज में वकीलों ने खुशी मनाई। बार एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को पत्र भेज कर आभार जताया है। मोहनलालगंज तहसील परिसर में प्रथमतल पर एक हॉल में रजिस्ट्री पंजीकरण का काम होता है। जगह कम होने के चलते नए भवन निर्माण के लिए तहसील प्रशासन ने मोहनलालगंज तहसील परिसर से आठ किलोमीटर दूर मोहारीकलां में जमीन का आवंटन कर दिया। जानकारी होने के बाद वकीलों ने धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया। मामला डीएम विशाख जी तक पहुंचा।

डीएम ने वकीलों से बातचीत कर तहसील के पिछले हिस्से के पास वेयर हाउस के समीप खाली पड़ी जमीन पर उप निबंधक दफ्तर बनाने के लिए जमीन आवंटन करने का आदेश एसडीएम व तहसीलदार को दिया। एसडीएम व तहसीलदार ने डीएम के आदेश के बाद खाली पड़ी जमीन की नाप जोख कर उप निबंधक कार्यालय के लिए प्रस्ताव बनाकर जिलाधिकारी को भेजा। बुधवार को कैबनेट में प्रस्ताव की मुहर लगने के बाद गुरुवार को मोहनलालगंज तहसील बार एसोसिएशन अध्यक्ष कौशलेन्द्र शुक्ला, महामंत्री राम लखन यादव, पूर्व अध्यक्ष केपी सिंह व अमरेन्द्र सिंह, नरेन्द्र राजपूत सहित अन्य वकीलों के साथ खुशी मनाते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ व डीम विशाख जी का आभार जताया।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।