स्कूली बच्चे नहीं जानते हेपेटाइटिस बी के कारण व निवारण

Mar 02, 2026 07:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

Lucknow News - -इन्हें रोग फैलने के तरीकों और बचाव के उपायों की समझ नहीं -यह तथ्य पीजीआई

स्कूली बच्चे नहीं जानते हेपेटाइटिस बी के कारण व निवारण

-शोध को इंडियन जर्नल ऑफ गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी ने मान्यता दी लखनऊ, कार्यालय संवाददाता स्कूल के बहुत से बच्चों को हेपेटाइटिस-बी के लक्षण, बचाव व टीकाकरण के बारे में जानकारी नहीं है। इन्हें इस रोग के फैलने के तरीकों और बचाव के उपायों की समझ नहीं है। ये तथ्य पीजीआई के 12 से 19 वर्ष के एक स्कूल के 329 बच्चों के सर्वे में आए हैं। इस शोध को इंडियन जर्नल ऑफ गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी ने मान्यता दी है। यह अध्ययन पीजीआई के हेपेटोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अमित गोयल, डॉ.सुरेन्द्र सिंह, डॉ. अफताब हुसैन व डॉ. नंदा छवि ने किया है। शोधकर्ताओं ने अध्ययन में नवंबर 2023 से दिसंबर 2024 के बीच एक स्कूल के 12 से 19 वर्ष के 329 बच्चों को शामिल किया।

इन विद्यार्थियों से हेपेटाइटिस बी से जुड़े सवालों की एक प्रश्नावली दी। प्रश्नावली में ये बीमारी किससे होती है व कैसे फैलती है, इसके नुकसान, बचाव व टीकाकरण और इलाज से जुड़े सवाल थे। सिर्फ 66% बच्चों को इसके बारे में पता था। 34 फीसदी को इसकी सही जानकारी नहीं थी। महज पांच फीसदी बच्चों को लगा कि यह बीमारी युवाओं को भी हो सकती है। 94% को नहीं पता बीमारी फैलने का कारण, 91 फीसदी ने बताया कि छूने से फैलता है। 80% बच्चों को मच्छर के काटने को लेकर भ्रम था। इनमें 41% बच्चों को ही पता था कि हेपेटाइटिस-बी से बचाव के लिए वैक्सीन उपलब्ध है। शोधकर्ताओं का कहना है कि स्कूली बच्चों में हेपेटाइटिस-बी को लेकर जागरूकता बहुत कम है। इन्हें स्कूलों में जागरूक करने की जरूरत है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।