रामायण के किरदार और राम राज्य के आदर्श जानेंगे छात्र

Thu, 8 Feb 2024, 08:15:PM
हिन्दुस्तान, लखनऊ
रामायण के किरदार और राम राज्य के आदर्श जानेंगे छात्र

संक्षेप: Lucknow News - - एकेटीयू से संबद्ध सभी संस्थानों में राम अंतरिक्ष वेधशाला उत्सव मनाने का आदेश ...

- एकेटीयू से संबद्ध सभी संस्थानों में राम अंतरिक्ष वेधशाला उत्सव मनाने का आदेश

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

- विजेताओं को नगद पुरस्कार भी दिया जाएगा

लखनऊ, संवाददाता।

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के संबद्ध संस्थानों के विद्यार्थियों को रामायण के किरदारों के जरिए राम राज्य और पौधरोपण के महत्व को समझाया जाएगा। नई दिल्ली की भारत अंतरिक्ष सप्ताह संस्था की ओर से राम अंतरिक्ष वेधशाला उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। एकेटीयू के संबद्ध संस्थानों के छात्रों को हिस्सा लेना है।

अयोध्या में 22 जनवरी को हुए राम प्राण प्रतिष्ठा समारोह को देखते हुए भारत अंतरिक्ष सप्ताह, नई दिल्ली संस्था की ओर से 9 और 10 फरवरी को राम अंतरिक्ष वेधशाला उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। राज्यपाल आनंदीबेल पटेल ने एकेटीयू को पत्र लिखकर संबद्ध संस्थानों में राम अंतरिक्ष वेधशाला उत्सव आयोजित कराने के लिए कहा है। लिहाजा एकेटीयू ने सभी संबंद्ध संस्थानों में राम अंतरिक्ष वेधशाला उत्सव मनाने के लिए कहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेख