छात्र संघ बहाली के लिए सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया

Apr 06, 2026 07:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - अखंड युवा छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर छात्र संघ चुनाव की बहाली की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष नितीश बाजपेयी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बताया कि 2005 से यूपी में छात्र संघ चुनाव नहीं हुए हैं। उन्होंने भाजपा से जल्द चुनाव कराने की अपील की।

छात्र संघ बहाली के लिए सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया

अखंड युवा छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट लखनऊ को ज्ञापन सौंपकर छात्र संघ चुनाव की बहाली संबंधित मांग को दोहराया। प्रदेश अध्यक्ष नितीश बाजपेयी की अगुवाई में सचिव आयुष सिंह, कोषाध्यक्ष अंकुर बाजपेयी ने बताया कि देश के अलग-अलग राज्यों में छात्र संघ चुनाव होते हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश में 2005 से छात्र संघ चुनाव नहीं हुए। मांग उठाई कि सत्तादारी दल भाजपा की प्रदेश व केंद्र सरकार जल्द से जल्द छात्र संघ चुनाव बहाल कराए। पंकज गौतम, मोहम्मद आजाद, अंश पांडेय, प्रसून शुक्ला, मोहित, प्रदीप यादव, शुभम सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।